Dharma Sangrah

बिहार में सियासी पारा गर्म, नीतीश सरकार में कौन बनेगा डिप्टी सीएम?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 18 नवंबर 2025 (15:48 IST)
Bihar Politics : बिहार में राजग को बंपर जीत मिलने के बाद भी राज्य की सियासत गर्म है। नीतीश कुमार का मुख्‍यमंत्री बनना तय है लेकिन डिप्टी सीएम, स्पीकर और मंत्रियों के नाम पर भाजपा, जदयू और लोजपा में कशमकश दिखाई दे रही है। लोगों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी उपमुख्‍यमंत्री पद को लेकर है। कहा जा रहा है कि इस बार 3 नेताओं को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
 
नीतीश कुमार की पिछली सरकार में भाजपा ने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्‍यमंत्री बनाया था। इस बार भी दोनों नेता चुनाव जीतकर आए हैं और डिप्टी सीएम पद पर उनकी नजर हैं। पाटलिपुत्र के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव भी उपमुख्‍यमंत्री बनना चाहते हैं। इस पद पर श्रेयसी सिंह और रमा निषाद जैसी महिला नेताओं का दावा भी मजबूत है। रजनीश कुमार का नाम भी इस पद के लिए चर्चा में है।
 
हालांकि इस चुनाव में जदयू और लोजपा द्वारा ज्यादा सीटें जीतने से भाजपा के मंत्रियों की संख्‍या कम हो जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि राजग को इस बार 19 सीटें जीतने वाले लोजपा को भी एक डिप्टी सीएम पद देना पड़ सकता है। 
 
भाजपा स्पीकर पद अपने पास रखना चाहती है। ऐसे में कहा जा रहा है कि लखीसराय से चुनाव जीते विजय सिन्हा को इस पद पर बैठाया जा सकता है, जबकि प्रेम कुमार का नाम स्पीकर पद की दौड़ में सबसे आगे बताया जा रहा है। इस बार मंत्रियों के नामों में भी बड़ा बदलाव दिखाई दे सकता है।
 
19 नवंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक में विधानसभा में पार्टी के नेता, डिप्टी सीएम और मंत्रियों का नाम तय होने की उम्मीद है। इस बैठक में धर्मेंद्र प्रधान के भी शामिल होने की उम्मीद है। 
 
गौरतलब है कि बिहार की नई राजग सरकार 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथ लेगी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और राजग शासित राज्यों के मुख्‍यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। समारोह में 2 से 3 लाख लोग शामिल हो सकते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

महाराष्ट्र की राजनीति फिर गर्माई, महायुति में खटपट, किस बात को लेकर नाराज हैं शिंदे, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

Indian Army : भारतीय सेना ने कॉम्बैट यूनिफॉर्म का पेटेंट कराया, नकल करने की तो केस साथ लगेगा जुर्माना

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल, शपथ ग्रहण क्यों रहेगा खास

Pakistan : पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले BLO को किया सम्मानित

राम मंदिर शिखर ध्वजारोहण समारोह, तीन अयोध्या में रहेंगे संघ प्रमुख भागवत

अगला लेख