राजधानी एक्सप्रेस में शर्मनाक घटना, फ्लश दबाते ही महिला पर गिरी गंदगी

Webdunia
शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022 (18:11 IST)
नई दिल्ली। बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस (Bilaspur Rajdhani Express) में हुई एक घटना ने रेलवे की व्यवस्था पर ही सवाल उठा दिए। दरअसल, नागपुर से दिल्ली आ रही एक महिला को शुक्रवार को उस समय शर्मिंदगी झेलनी पड़ी, जब शौचालय में फ्लश दबाते ही उनके शरीर पर गंदगी आ गिरी। 
 
यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है। अमरावती का रहने वाला यह परिवार राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली आ रहा था। इसी बीच, इस परिवार की एक महिला जब ट्रेन के टॉयलेट का इस्तेमाल करने पहुंची तो फ्लश का बटन दबाते ही टॉयलेट की सारी गंदगी पंप होते हुए उनके शरीर पर आकर गिर गई।
 
जानकारी के मुताबिक घटना राजधानी एक्सप्रेस के B10 कोच में हुई। अचानक हुई इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में आ गया। बताया जा रहा है कि परिवार की तरफ से ट्रेन में कंप्लेंट करने के लिए शिकायत पुस्तिका मांगी गई, लेकिन यह पुस्तिका उन्हें उपलब्ध नहीं करवाई गई। 
 
बाद में 11 बजे के करीब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद पूरा परिवार स्टेशन पर शिकायत करने पहुंचा, जहां उनकी शिकायत दर्ज की गई। यह घटना बायो टॉयलेट में हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख