Hanuman Chalisa

ट्व‍िटर पर क्‍यों ट्रेंड कर रही ‘बि‍रयानी’?

Webdunia
सोमवार, 30 नवंबर 2020 (17:25 IST)
ट्व‍िटर पर बि‍रयानी ट्रेंड कर रही है। इस हैशटैग में अब तक 6 हजार से ज्‍यादा लोग कमेंट कर चुके हैं, यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

हालांकि पहली नजर में समझ में नहीं आता कि आखि‍र सोशल मीडिया में बि‍रयानी क्‍यों ट्रेंड कर रही है। दरअसल, एक वीडि‍यो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्‍यक्‍त‍ि दूसरे लोगों को बि‍रयानी बांट रहा है।

इस वीडि‍यो को लोग री-ट्व‍ीट कर रहे हैं और कैप्‍शन में लिख रहे हैं कि लो अब प्रदर्शन करने वाले किसानों को भी बि‍रयानी खि‍लाई जा रही है। दरअसल, यह वीडि‍यो गाजीपुर का बताया जा रहा है, जहां किसान बि‍ल के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन में किसान एकत्र हुए हैं। वीडि‍यो में बारी-बारी से एक एक कर किसान आ रहे हैं और एक व्‍यक्‍ति उन्‍हें बि‍रयानी सर्व कर रहा है।

यूजर्स कह रहे हैं,कसाब को भी बि‍रयानी, शाहीन बाग में भी बि‍रयानी और अब किसानों को भी बि‍रयानी। यह तो कमाल है।

एक यूजर स्‍मिता ने लिखा, वही एक्‍ट‍िविस्‍ट,वही बि‍रयानी, इन सब के लिए कौन पे कर रहा है।

एक यूजर वीरेंद्र ने लिखा, गुरूद्वारों के बाहर की बिरयानी खाने वाले असली सरदार नहीं हो सकते, वो भी गुरूपर्व के दिन।

कुछ यूजर्स कह रहे हैं, कुदरती बि‍रयानी लौट आई है।

वहीं अमित मजूमदार ने कहा, कहीं कांग्रेस तो इस बि‍रयानी के लिए फंडिंग तो नहीं कर रही है।

कुल मिलाकर लोग सोशल मीडि‍या पर इस किसान प्रोटेस्‍ट का भी मजा ले रहे हैं। दरअसल, किसी भी मामले में सोशल मीडि‍या में तुरंत प्रति‍क्रिया मिलती है। यहां तक कि मामले को लेकर ट्रेंडिंग भी शुरू हो जाती है। इस मामले में भी यही हो रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख