Hanuman Chalisa

भाजपा का पलटवार, कहा- AAP नहीं पाप है, भ्रष्टाचारियों का बाप है

Webdunia
रविवार, 21 अगस्त 2022 (13:09 IST)
नई दिल्ली। भाजपा और आप में मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई के छापों के बाद से जारी जंग रविवार को भी जारी रही। आम आदमी पार्टी ने जहां पीएम मोदी को निशाने पर लिया तो भाजपा ने पलटवार करते हुए मनीष सिसोदिया और AAP को सबसे बड़ा भ्रष्‍टाचारी करार दिया।

ALSO READ: केजरीवाल का सवाल, रोज सुबह होता है CBI ED का खेल, कैसे तरक्की करेगा देश?
वरिष्‍ठ भाजपा नेता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश की जनता कह रही है कि अगर कोई सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी कोई है तो वो मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी है। जनता कह रही है- 'आप' नहीं 'पाप' है, भ्रष्टाचारियों का बाप है और जनता के लिए अभिशाप है।
 
उन्होंने केजरीवाल से सवाल किया अगर आम आदमी पार्टी की आबकारी नीति सही थी तो वापस क्यों ली गई? जवाब आया कि विदेशी समाचार न्यूयॉर्क टाइम्स पत्रिका कहती है कि आम आदमी पार्टी का शिक्षा मॉडल बड़ा अच्छा है।
 
भाटिया ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर आई, नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश के साथ खड़ी हो गई, दवाई सुनिश्चित की गई, अस्पतालों की व्यवस्था सुधारी गई। केजरीवाल जी को उस समय दवाई, बेड और ऑक्सीजन व्यवस्था पर ध्यान देना था, लेकिन वो भ्रष्टाचारी कलम आबकारी नीति पर दस्तखत में लगी थी।

ALSO READ: मनीष सिसोदिया ने शेयर किया नरेंद्र मोदी का वीडियो, CBI के साथ ही पीएम पर भी निशाना
भाजपा नेता ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल मॉडल का मतलब है - आईएसआई मार्क की गारंटी से ज्यादा बड़ी गारंटी अरविंद केजरीवाल की करप्शन गारंटी। 'आप' की दो प्रदेशों में सरकार, दो स्वास्थ्य मंत्री, दोनों भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। अरविंद केजरीवाल की सरकार में 100 प्रतिशत भ्रष्टाचार।
 
अरविंद केजरीवाल जी, आपको जनता को जवाब देना चाहिए। आपने प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार किया, बड़ा घोटाला किया ये आपत्तिजनक है, चिंताजनक है। कोविड महामारी के समय दिल्ली को शराब ना मिलती तो चल जाता, लेकिन केजरीवाल सरकार का साथ मिल जाता ये जरूरी था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख