राहुल को महंगा पड़ा पुलवामा की जांच पर सवाल, भाजपा के निशाने पर गांधी परिवार

Webdunia
शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (12:29 IST)
नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पुलवामा हमले की जांच पर सवाल उठाना खासा महंगा पड़ गया। भाजपा ने बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पुलवामा नृशंस हमला था और गांधी परिवार फायदे के अलावा और कुछ सोच ही नहीं सकता।

ALSO READ: Pulwama attack की पहली बरसी पर राहुल गांधी ने पूछे 3 सवाल, पुलवामा हमले से किसे फायदा हुआ...
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलवामा में हुआ हमला नृशंस आतंकी हमला था और यह (राहुल का) एक नृशंस बयान है कि किसको फायदा हुआ। पात्रा ने कहा कि मिस्टर गांधी, क्या आप फायदे के आगे भी सोच सकते हैं? जाहिर तौर पर नहीं।
 
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह तथाकथित गांधी परिवार फायदे के अलावा और कुछ सोच ही नहीं सकता। वे सिर्फ भौतिक रूप से ही भ्रष्ट नहीं हैं।..उनकी आत्माएं भी भ्रष्ट हैं।
 
पुलवामा हमले की बरसी पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर पूछा था कि अभी तक हमले की जांच का क्या हुआ? आखिर इससे किसे फायदा हुआ?
 
गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला हुआ था जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

अगला लेख