दार्जिलिंग में पुलिस के डर से जंगलों में छिपे हैं 5 हजार युवा, भाजपा ने लगाया तृणमूल सरकार पर आरोप

Webdunia
सोमवार, 1 जुलाई 2019 (17:04 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में आज आरोप लगाया गया कि दार्जिलिंग में पश्चिम बंगाल सरकार के इशारे पर पुलिस नागरिकों के साथ बर्बरता से पेश आ रही है और वहां के 5 हजार से ज्यादा युवा पुलिस के भय के कारण जंगलों में छिपे हुए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने शून्यकाल में यह मामला उठाया और आरोप लगाया कि उनके संसदीय क्षेत्र में पुलिस नागरिकों के साथ अत्याचार कर रही है। पुलिस के जुल्म से युवा, महिलाएं और बच्चे त्रस्त हैं और पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार स्थानीय नागरिकों की नहीं सुन रही है। पुलिस बर्बरता से पेश आ रही है और लोगों को फर्जी आरोपों में फंसाकर जेलों में ठूंस रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस के भय के कारण दार्जिलिंग की सुंदर वादियों में भय और आक्रांत का माहौल है। दार्जिलिंग के 5 हजार से ज्यादा युवा जंगलों में छिपे हुए हैं। पुलिस उनको फर्जी मामलों में फंसाना चाहती है। उन्होंने 2 दिन पहले की एक घटना का जिक्र किया और कहा कि एक 80 साल के बुजुर्ग के साथ पुलिस बेरहमी से पेश आई और उसकी सरेआम पिटाई कर दी।

बिष्ट ने कहा कि पश्चिम बंगाल की पुलिस दार्जिलिंग के लोगों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने इसे गंभीर स्थिति बताया और कहा कि पुलिस अत्याचारों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

जापान में तेजी से घट रही जन्म दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा, CJI गवई ने किस बात को लेकर किया आगाह

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां

अगला लेख