Hanuman Chalisa

निगमकर्मी की पिटाई पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, दोनों कच्चे खिलाड़ी

Webdunia
सोमवार, 1 जुलाई 2019 (16:53 IST)
इंदौर। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनके विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय के द्वारा निगम अधिकारी की बल्ले से पिटाई किए जाने के मामलों पर बचाव करते हुए कहा कि इसमें निगम अधिकारी और आकाश दोनों पक्ष कच्चे खिलाड़ी हैं।
 
विजयवर्गीय ने अपने गृह नगर में कहा कि अधिकारियों को इतना अहंकारी नहीं होना चाहिए। उन्हें जनप्रतिनिधियों से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले में भिड़े दोनों पक्ष इस बात को समझें जिससे कि दोबारा ऐसी घटना न हो।
 
उन्होंने कहा कि यह मामला कोई बड़ा मुद्दा नहीं है था तथा इसे बड़ा बना दिया गया। मैं स्वयं नगर निगम का पार्षद, मेयर और विभागीय मंत्री रहा हुं। हम बारिश के दौरान किसी आवासीय मकान को तोड़ने की कार्रवाई नहीं करते।
 
उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय भवन तोड़े जाने के आदेशों के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा मुझे नहीं पता कि राज्य सरकार ने ऐसे कोई आदेश दिए थे। अगर ऐसा हुआ है तो यह उनकी ओर से गलती है। जब किसी भवन को ध्वस्त करते है तब वहां रहने वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है।
 
इसके पहले आकाश के खिलाफ 26 जून को पुलिस ने निगम अधिकारियों के साथ मारपीट और जर्जर मकान तोड़ने की कार्रवाई को रोकने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया था। भोपाल की विशेष अदालत के आदेश पर आकाश को रविवार को जिला जेल इंदौर से रिहा किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

अगला लेख