rashifal-2026

भाजपा ने पूर्व CM और मंत्रियों को सौंपी संगठन की जिम्मेदारी

Webdunia
शनिवार, 10 सितम्बर 2022 (00:10 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्रियों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेताओं को संगठनात्मक कार्य के लिए विभिन्न प्रदेशों में पार्टी मामलों का प्रभारी नियुक्त किया। नवनियुक्त प्रभारियों में पूर्व मुख्यमंत्रियों विजय रूपाणी और बिप्लव कुमार देब के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्रियों प्रकाश जावड़ेकर और महेश शर्मा के नाम शामिल हैं।
 
भाजपा ने महासचिव विनोद तावड़े को बिहार का नया प्रभारी और बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया है। हरीश द्विवेदी बिहार के सहप्रभारी होंगे वहीं पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय पश्चिम बंगाल के लिए सहप्रभारी होंगे। भाजपा ने एक बयान में कहा कि भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा को पूर्वोत्तर के 8 राज्यों का समन्वयक बनाया गया है जबकि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा संयुक्त समन्वयक होंगे।
 
ये नियुक्तियां महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि कई वरिष्ठ नेताओं, जिनके पास वर्तमान में कोई संगठनात्मक पद नहीं था, को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। रूपाणी पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी होंगे जबकि देब हरियाणा के प्रभारी होंगे। वहीं जावड़ेकर केरल में पार्टी का कामकाज देखेंगे।
 
बयान के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ नेता और इसकी केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम माथुर छत्तीसगढ़ के प्रभारी होंगे। पार्टी की उत्तरप्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी झारखंड में पार्टी का कामकाज देखेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को त्रिपुरा की जिम्मेदारी दी गई है। सांसद विनोद सोनकर 2 केंद्र शासित प्रदेशों- दादरा नगर हवेली और दमन दीव में पार्टी के प्रभारी होंगे। राज्यसभा सदस्य राधा मोहन अग्रवाल लक्षद्वीप के प्रभारी होंगे। इस बीच भाजपा महासचिव अरुण सिंह राजस्थान के और पी. मुरलीधर राव मध्यप्रदेश के प्रभारी बने रहेंगे।
 
पार्टी ने कुछ सहप्रभारी भी नियुक्त किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नरिंदर सिंह रैना को पंजाब, अरविंद मेनन को तेलंगाना, विजय राहतकर को राजस्थान और आशा लकड़ा को पश्चिम बंगाल के लिए सहप्रभारी बनाया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे और रामशंकर कठेरिया मध्यप्रदेश के सहप्रभारी बने रहेंगे जबकि नितिन नबीन छत्तीसगढ़ के लिए सहप्रभारी होंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

putin india visit : व्लादिमीर पुतिन की कार ऑरस सेनट, डोनाल्ड ट्रंप की द बीस्ट, किसमें कितना दम

डल झील की तर्ज पर भोपाल को मिलेगी शिकारे की नई सौगात, बोट क्लब पर CM डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

Indigo ने रद्द की 70 से ज्‍यादा उड़ानें, कंपनी ने मांगी माफी, जा‍निए क्‍या है वजह

नए आधार एप में घर बैठे बदल सकेंगे नाम और पता, किसी दस्‍तावेज की नहीं होगी जरूरत

बड़ी खबर, मोदी सरकार ने वापस लिया संचार साथी ऐप प्री इंस्टाल करने का फैसला

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, बंदर के वेश और हाथ में उस्तरा लेकर जताय विरोध

Putin India Visit : रूस की दोस्ती से समुद्र में भारत की ताकत दोगुनी, रूस देगा नई न्यूक्लियर सबमरीन

LIVE: 7 मंत्रियों समेत भारत आएंगे पुतिन, भारत रूस बिजनेस फोरम में होंगे शामिल

भाजपा सांसद बांसुरी के पिता स्वराज कौशल का निधन

कंगना ने राहुल से क्यों कहा, भाजपा में आ जाइए... आप भी बन सकते हैं अटल जी

अगला लेख