उपमुख्‍यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने दिए संकेत, जम्मू कश्मीर में सरकार बना सकती है भाजपा

Webdunia
बुधवार, 20 जून 2018 (10:15 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में भाजपा ने बुधवार को सरकार बनाने के संकेत दिए हैं। राज्य के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने कहा कि हम कुछ विचार कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने बयान में यह भी कहा कि राज्य में जल्द सरकार बनने की कोई संभावना नहीं है। 

गुप्ता ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि निकट भविष्य में नई सरकार बनेगी। यहां अनिश्चितताएं हैं लेकिन हम कुछ सोच विचार कर रहे हैं और लोगों को इस बारे में पता चल जाएगा।'
 
गुप्ता के इस बयान पर जम्मू कश्मीर की राजनीति फिर गरमा गई। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्य में भाजपा सरकार बनाने का प्रयास कर रही है। 
 
उमर ने दावा किया कि गुप्ता के बयान से यह संकेत मिलता है कि भाजपा जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए अन्य दलों से विधायक तोड़ने के प्रयास कर रही है। 
 
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'हम विचार कर रहे हैं, इससे आपका क्या मतलब है? इसका एक ही मतलब हो सकता है कि अन्य दलों से विधायक तोड़ो और भाजपा की सरकार बनाने के लिए आंकड़े जुटाओ। तो क्या पूर्व उप मुख्यमंत्री ने अनजाने में राज खोल दिया? 
 
खबर आई थी कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को गठबंधन सरकार से समर्थन वापस लेने के फैसले के बारे में कोई सूचना नहीं थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उमर ने ट्वीट किया, 'अगर यह खबर सच है और गृह मंत्री भाजपा - पीडीपी गठबंधन के टूटने के बारे में नहीं जानते थे तो भाजपा के इस फैसले से मुझे और मेरे सहयोगियों को जो हैरानी हुई है, उसमें कोई बड़ी बात नहीं है।'
 
उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर में पीडीपी के 28, भाजपा के 25, नेशनल कांफ्रेंस के 15 और कांग्रेस के 12 विधायक है। यहां कोई भी पार्टी सीधे सरकार बनाने की स्थिति में नहीं दिखाई दे रही है। यहां सरकार बनाने के लिए सभी दलों को अन्य दलों में सेंध लगाना होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख