Hanuman Chalisa

भाजपा नेता को चांटा मारने वाले IPS अधिकारी की मौत

Webdunia
सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 (14:13 IST)
जयपुर। राजस्थान में 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी देवाशीर्ष देव का उपचार के दौरान जयपुर में निधन हो गया। देव उस समय सुर्खियों में आए थे जब पिछले साल उन्होंने कोटा में एक भाजपा नेता को दुर्व्यवहार के चलते चांटा जड़ दिया था। 
 
मूल रूप से बिहार के रहने वाले 39 वर्षीय आईपीएस अधिकारी देवाशीर्ष करीब 10 महीने पहले जनवरी में ड्यूटी के दौरान कुर्सी के टूटने से 6 फुट नीचे गिर गए थे। इस दौरान उन्हें सिर एवं रीढ़ की हड्‍डी में गंभीर चोट आई थी। तभी से उनका उपचार चल रहा था। 
 
देवाशीष को हैदराबाद में ट्रेनिंग के बाद उन्हें राजस्थान का कैडर मिला था। वे राजस्थान पुलिस अकादमी में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। वे अगस्त 2016 में राजस्थान के अजमेर जिले की ब्यावर सिटी में तैनात थे। इसी दौरान पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर के महंत सोमपुरी की मौत के बाद उत्तराधिकारी को लेकर विवाद चल रहा था। 
 
महंत सोमपुरी की अंतिम यात्रा की सुरक्षा में देवाशीष ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान 13 जनवरी को वे आईपीएस देवाशीष सुबह के समय ब्रह्मा मंदिर के बाहर चबूतरे पर अन्य अफसरों के साथ कुर्सी पर बैठे थे। तभी आईपीएस देवाशीष की कुर्सी टूट गई और वे करीब छह फीट नीचे सिर के बल जमीन पर गिर गए। इस हादसे के बाद से लगातार उनका उपचार चल रहा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

अगला लेख