भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का इस्तीफा

Webdunia
गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (14:38 IST)
Kailash Vijayvargiya Resignation: भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। विजयवर्गीय ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‍डा से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। कैलाश को मध्य प्रदेश के मोहन यादव मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। 
 
विजयवर्गीय को 2014 में भाजपा का महामंत्री बनाया गया था। वे इस पद पर 9 साल से हैं। इससे पहले वे पार्टी के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। विजयवर्गीय ने इंदौर के क्षेत्र क्रमांक 1 से विधानसभा चुनाव जीता था। उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस के संजय शुक्ला को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। उन्होंने भाजपा की एक व्यक्ति एक पद नीति तहत महासचिव पद से इस्तीफा दिया है।
 
क्या कहा कैलाश ने : भाजपा नेता ने ट्‍वीट कर कहा- आज मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से मिला। हमारी पार्टी के सिद्धांत 'एक व्यक्ति एक पद' के अनुसार मैंने महासचिव पद से उन्हें इस्तीफा सौपा। मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने 9 वर्ष तक पहले श्री अमित शाह जी फिर श्री जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में देश के विभिन्न स्थानों पर संगठन को गढ़ने में प्राणप्रण से कार्य किया। 
<

आज मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से मिला। हमारी पार्टी के सिद्धांत 'एक व्यक्ति एक पद' के अनुसार मैंने महासचिव पद से उन्हें इस्तीफ़ा सौपा।

मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने 9 वर्ष तक पहले श्री अमित शाह जी फिर श्री जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में देश के विभिन्न… pic.twitter.com/5RCYUrxDMD

— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) December 28, 2023 >
अब मुझे पार्टी ने मध्यप्रदेश में एक नई भूमिका के लिए भेजा है। मैं प्रधानमंत्री जी का संकल्प वर्ष 2047 में भारत विश्व का शक्तिशाली देश बने। इस दिशा में मध्यप्रदेश को शक्तिशाली बनाने के लिए हम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्‍डा जी और गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में कार्य करेंगे। मेरा विश्वास है कि मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की एक नई इबारत लिखेगा। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

LIVE : पीएम मोदी ने दी फौजा सिंह को श्रद्धांजलि, जानिए क्या है?

ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, शिक्षा विभाग में 1400 कर्मचारियों की छंटनी

राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के लिए ईरान में फतवा, जानिए कितना रखा है इनाम

114 वर्षीय फौजा सिंह का निधन, सड़क पर टहल रहे मैराथन धावक को गाड़ी ने मारी टक्कर

Weather Update : मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है अन्य राज्यों का हाल?

अगला लेख