ED कस्टडी से सरकार चला रहे केजरीवाल, क्या बोले भाजपा नेता मनोज तिवारी?

कहा जश्न मना रही है दिल्ली की जनता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 24 मार्च 2024 (15:56 IST)
kejriwal news in hindi : नई दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत से जल मंत्री को दिए गए उनके निर्देश को पहले से लिखी कहानी करार दिया। इसके साथ ही उनकी गिरफ्तारी को दिल्ली के लोगों के लिए जश्न का कारण बताया।

ALSO READ: केजरीवाल का आदेश देख रो पड़ी आतिशी, इतनी परेशानी में भी दिल्ली के लोगों की चिंता
तिवारी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में एक अपराधी (आरोपी) है और उसका हवाला देकर आज एक कहानी लिखी गई कि दिल्ली में पानी और सीवर से जुड़ी सुविधाएं अव्यवस्थित हैं।
 
भाजपा नेता ने कहा कि केजरीवाल का निर्देश तब आया है जब दिल्ली में कोई भी उनके समर्थन में नहीं आया। उनकी गिरफ्तारी पर जनता ने दुःख व्यक्त नहीं किया। वास्तव में जनता जश्न मना रही है, लोग मिठाइयां बांट रहे हैं और पटाखे फोड़ रहे हैं कि जिस आदमी ने दिल्ली को रुलाया वह अब सलाखों के पीछे है।
 

ALSO READ: ED कस्टडी से सरकार चला रहे केजरीवाल, जारी किया पहला ऑर्डर
उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार ने कहा कि यह सब स्थानीय सरकार की अनदेखी की वजह से है और पिछले 9 साल में लोगों का उनमें भरोसा नहीं बचा।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में मीडिया को बताया कि उन्हें शनिवार देर रात ईडी की हिरासत से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शहर की सरकार चलाने के संबंध में निर्देश मिले हैं। भाजपा नेता का यह बयान इसके बाद आया है।
 
केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था। अदालत ने शुक्रवार को उन्हें 28 मार्च तक केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में भेज दिया था।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख