भाजपा नेता का दावा, 36,000 मंदिरों को ध्वस्त कर बनाई गई थी मस्जिदें, फिर वापस लेंगे

Webdunia
शुक्रवार, 27 मई 2022 (13:08 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री और भाजपा विधायक केएस ईश्वरप्पा ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि 36,000 मंदिरों को ध्वस्त कर उन पर मस्जिदें बनाई गई थी।
 
उन्होंने कहा कि हम उन्हें कहीं ओर मस्जिद बनाकर नमाज पढ़ने की इजाजत दे सकते हैं लेकिन हमारे मंदिरों पर मस्जिद बनाने की अनुमति नहीं दे सकते। हिंदू कानूनी रूप से सभी 36,000 मंदिरों पर दावा करेंगे। 
 
 
मंगलुरु के मलाली में जुमा मस्जिद से नीचे मंदिर होने का दावा किया गया है। यहां 21 मई को मस्जिद के नीचे खुदाई के दौरान हिंदू मंदिर जैसा वास्तुशिल्प डिजाइन मिला था। इसके बाद इलाके के हिंदू संगठनों ने दावा किया कि मस्जिद स्थल पर मंदिर के होने की पूरी संभावना है।
 
बेंगलुरु से 120 किमी दूर श्रीरंगपट्टन में टीपू सुल्तान द्वारा बनवाई गई एक मस्जिद पर भी विवाद चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि यहां हनुमान मंदिर था। कहा जा रहा है कि यहां हिंदू शिलालेख भी मिले हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

BJP ने EC से की राहुल गांधी की शिकायत, सैनिकों पर दिया था बयान

Money Laundering Case : अतीक अहमद की पत्नी के खिलाफ ED की चार्जशीट दाखिल, करोड़ों रुपए की वसूली का आरोप

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

अगला लेख