खौलते दूध से नहाकर की भविष्यवाणी, 2019 में नहीं मिलेगा भाजपा को पूर्णबहुमत

Webdunia
बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (15:42 IST)
एक खौलते दूध से नहाने वाले बाबा ने भविष्यवाणी की है कि 2019 में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा। उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में गोवर्धन पूजा के दिन बीर लोरिक पत्थर की पूजा होती है। पूजा के दौरान गर्म दूध से स्नान करने की परंपरा चली आ रही है। यहां लोग इस दौरान खौलते दूध से स्नान करते हैं। इस बार पूजा में शामिल एक बाबा इस दौरान राजनीतिक रूप दे दिया। बाबा ने खौलते दूध से नहाने के बाद कहा कि 2019 में लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा और गठबंधन की सरकार बनेगी।  
 
गोवर्धन पूजा में समाजवादी पार्टी के कई स्थानीय नेता शामिल होते हैं। इनमें सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा भी शामिल थे। इन नेताओं के आने से इस धार्मिक आयोजन ने राजनीतिक रूप ले लिया। एक पुजारी ने खौलते पानी से स्नान करने के बाद भविष्यवाणी करते हुए कहा कि प्रदेश में अगली बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
 
पुजारी ने आगे दावा किया था कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा और गठबंधन की सरकार बनेगी। बताया जाता है कि सोनभद्र में बीर लोरिक पत्थर के पूजा करने की यह परंपरा पांच हजार साल पुरानी है। पूजा के आयोजक रोशनलाल यादव के मुताबिक यहां खुद कभी भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पूजा की थी और यहां खौलते दूध से नहाने की परंपरा सदियों पुरानी है। परंपरा के अनुसार पुजारी और यजमान दोनों को खौलते दूध से स्नान करते हैं।
 
मान्यता है कि इस दूध से नहाने पर सिर्फ वही लोग जलते हैं, जो बेईमान होते हैं। ईमानदार लोगों के शरीर पर पड़ते ही दूध ठंडा हो जाता है। बता दें कि 2016 में भी इसी तरह एक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने सपा सरकार के चार साल पूरा होने के मौके पर खौलते दूध से स्‍नान किया था। इसके बाद उन्होंने खौलते तेल में हाथ से पूड़ी छानी थी और लोग इस दौरान जयकारा लगा रहे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

यूपी में पीएम मोदी की 3 सभाएं, अमेठी में अमित शाह और राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन

अगला लेख