निशिकांत दुबे बोले, कांग्रेस ने अंतरिक्ष मिशन, इसरो और वैज्ञानिकों को नुकसान पहुंचाया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 19 अगस्त 2025 (15:44 IST)
नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को कांग्रेस पर देश में अंतरिक्ष मिशन, इसरो और वैज्ञानिकों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। सदन में 'अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री - 2047 तक विकसित भारत के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका' विषय पर चर्चा को आगे बढ़ाते हुए दुबे ने यह बात कही।
 
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के बीच चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा सांसद दुबे ने भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का उल्लेख किया और विपक्ष पर निशाना साधा।
 
उन्होंने कहा कि शुभांशु शुक्ला भाजपा के सदस्य नहीं हैं, वह देश के नागरिक हैं, 140 करोड़ लोगों के प्रतिनिधि हैं। विपक्ष को इस चर्चा में भाग लेकर अंतरिक्ष संबंधी प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री की सराहना करनी चाहिए थी और अंतरिक्ष तथा सुरक्षा पर एकजुटता का संदेश देना चाहिए था। लेकिन विपक्ष ने पूरी संसद को बंधक बना लिया है। कांग्रेस अंतरिक्ष पर भी चर्चा नहीं होने दे रही।

उन्होंने आरोप लगाया कि 1994 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने केरल के रहने वाले प्रसिद्ध वैज्ञानिक नांबी नारायण को सीबीआई और राज्य पुलिस से गिरफ्तार कराया था। कांग्रेस ने पाकिस्तान और चीन के कहने पर एक वैज्ञानिक को गिरफ्तार कराया।
 
दुबे ने दावा किया कि कांग्रेस ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को भी नुकसान पहुंचाया। ऐसे ही कुछ कारण हैं कि कांग्रेस और विपक्ष अंतरिक्ष और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषय पर चर्चा नहीं चाहते। कांग्रेस ने अंतरिक्ष मिशन और वैज्ञानिकों को नुकसान पहुंचाया।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीनी विदेश मंत्री के साथ मीटिंग में बोले जयशंकर- भारत-चीन संबंधों के लिए बॉर्डर पर शांति जरूरी

Vladimir Putin : आखिर क्या है राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पू सूटकेस का रहस्य, दुश्मनों से क्या है कनेक्शन

पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को दी ट्रंप के साथ अलास्का बैठक की जानकारी, आखिर दोनों नेताओं के बी‍च क्या हुई बातचीत

किस आंतरिक खतरे और साजिश की बात कर रहे हैं पूर्व सेना प्रमुख नरवणे?

बाबा रामदेव पर फिसली बृजभूषण शरण सिंह की जुबान, जिसके नाम पर कमा-खा रहा है...

सभी देखें

नवीनतम

सीएम रेखा गुप्ता का दावा, दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं

व्हाइट हाउस में ट्रंप और जेलेंस्की के बीच सूट पर चर्चा, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- 'जम रहे हो!'

तेज प्रताप यादव की तेजस्वी को चेतावनी, गद्दारों से रहो सावधान

कुत्‍तों के विवाद के बीच महाकाल की ड्यूटी में तैनात श्‍वान सोशल मीडिया में हो गया दुलारा, सिखा रहा कैसे करें शिव की भक्‍ति

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने किया वोट चोरी का दावा, 2 महीने में 16 लाख वोटर्स बढ़ाने पर सवाल, 27 विधानसभा सीटों पर सीधा असर

अगला लेख