जेपी नड्डा पहुंचे भोपाल, बोले- 'अबकी बार 200 पार'

Webdunia
रविवार, 26 मार्च 2023 (14:01 IST)
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को 'अबकी बार 200 पार' के संकल्प को पूरा करना है।

मध्यप्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं। इसमें से वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 127 सदस्य हैं, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 96 विधायक हैं। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दो, समाजवादी पार्टी का एक एवं चार निर्दलीय विधायक हैं।

विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने आज सुबह भोपाल पहुंचे नड्डा ने यहां गांधी नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित उनके स्वागत कार्यक्रम में यह बात कही।

स्वागत कार्यक्रम में उन्होंने कहा, भोपाल के कार्यकर्ताओं का उत्साह आने वाले चुनाव में प्रचंड विजय का संदेश दे रहा है। हमें इस उत्साह को जश्न में परिवर्तित करना है। हमें हर समाज को साथ लेकर देश और प्रदेश को आगे ले जाने का काम करना है।

नड्डा ने कहा, आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में हमें प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत मत प्रतिशत के साथ 'अबकी बार 200 पार' के संकल्प को पूरा करना है। मुझे विश्वास है कि जिस उत्साह से आपने मेरा स्वागत किया है, इसी उत्साह से जीत के लक्ष्य को भी पूरा करेंगे।

नड्डा आज भोपाल प्रवास पर हैं। इस दौरान वे भाजपा के नवीन प्रदेश कार्यालय का भूमिपूजन, संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, प्रबुद्धजन समागम एवं प्रदेश कोर समिति की बैठक को संबोधित करेंगे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख