इमरान खान के ट्वीट के बाद भाजपा के‍ निशाने पर विपक्ष, लगाया यह आरोप...

Webdunia
शनिवार, 6 अप्रैल 2019 (21:35 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने शनिवार को विपक्षी पार्टियों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वे सरकार और सशस्त्र बलों पर अविश्वास कर आतंकवाद को पनाह देने वालों के हाथ मजबूत कर रही है। पार्टी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए यह कहा।

दरअसल, खान ने भाजपा पर युद्धोन्माद फैलाने और एक एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराने का झूठा वादा करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह निंदनीय है कि विपक्ष अपने रवैए से पड़ोसी देश की दलील को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

भाजपा नेता ने खान की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कहा, जब आपके पास अपनी खुद की सरकार एवं सशस्त्र बलों पर अविश्वास करने वाले सैम पित्रोदा और फारूक अब्दुल्ला तथा कांग्रेस के अन्य नेता जैसे लोग हैं, तब बेशक आप उन लोगों, दलों और देशों के हाथ मजबूत करने जा रहे हैं जो आतंकवाद को पनाह दे रहे हैं।

खान ने शनिवार को ट्वीट किया, सच की हमेशा जीत होती है और यही श्रेष्ठ नीति है। युद्ध का उन्माद फैला कर चुनाव जीतने का भाजपा का प्रयास और पाक के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने के झूठे दावे उलटे पड़ गए हैं, जब अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने भी पुष्टि कर दी है कि पाकिस्तानी बेड़े से कोई एफ-16 गायब नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख