मिशन 2020: भाजपा की अहम बैठक शुरू, नड्डा- शाह समेत कई मंत्री मौजूद

Webdunia
शनिवार, 26 जून 2021 (12:05 IST)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज भाजपा मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू भी शामिल होंगे। सूत्रों का ऐसा कहना है कि इस बैठक में आगामी पांच राज्यों के चुनाव और संगठन पर चर्चा होगी।

जानकारी के लिए बता दें कि, बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सहित केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सहयोगियों के साथ बैठक की थी। पीएम निवास पर हुई इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे थे।

सूत्रों के अनुसार नरेंद्र मोदी विगत दो वर्षों में विभिन्न मंत्रालयों में हुए कामकाज का लेखा-जोखा ले रहे हैं और कई मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। नड्डा भी इस कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

कोवैक्सीन पर उठ रहे सवाल पर BHU के साइंटिस्ट प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के जवाब

स्वाति मालीवाल पिटाई कांड से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल, भाजपा ने मांगा जवाब

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

राजगढ़ में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 विधानसभा क्षेत्रों की SLU लौटने को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख