Delhi Election : दिल्ली को AAP ने किया बर्बाद, वादों को पूरा करने में विफल रही सरकार, BJP ने केजरीवाल पर साधा निशाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 12 जनवरी 2025 (19:40 IST)
BJP targeted AAP : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार अपने सभी प्रमुख चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है और उसने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। भाजपा नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने कार्यकाल के दौरान एक आलीशान जीवन जीने के लिए एक ‘शीशमहल’ बनवा लिया। भाजपा मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यमुना की सफाई और दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने समेत 10 वादे गिनाए, जो आप ने 2020 के चुनाव से पहले किए थे, लेकिन ये पूरे नहीं हुए।
 
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पुरी ने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक केवल झूठ फैलाते हैं और मतदाताओं से उनकी पार्टी द्वारा किए गए वादों को पूरा करने के लिए कोई प्रयास नहीं करते। भाजपा नेता ने कहा कि केजरीवाल यह कहते हुए राजनीति में आए थे कि वह बड़े सरकारी बंगले स्वीकार नहीं करेंगे और केवल अपनी ‘वैगन आर’ का इस्तेमाल करेंगे लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान एक आलीशान जीवन जीने के लिए उन्होंने एक ‘शीशमहल’ बनवा लिया।
ALSO READ: Excise Policy Scam को लेकर BJP का दावा, CAG Report ने खोली अरविंद केजरीवाल की पोल
उन्होंने कहा, आप ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। पुरी ने पंजाब की आप सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने सीमावर्ती राज्य में नशे की बुराई को खत्म करने का वादा किया था लेकिन इसके बजाय इससे जुड़े माफियाओं को ज्यादा ‘ऊर्जा’ मिल गई।
 
उन्होंने कहा, सुबह से शाम तक वे (AAP) केवल टीवी चैनलों पर विज्ञापन चला रहे हैं। आपके पास अधिकार (विज्ञापन चलाने का) है क्योंकि आप उनके लिए भुगतान कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि टीवी चैनलों के मालिक पंजाब के नशा मुक्त नेतृत्व के बारे में विज्ञापन चलाकर राजस्व कमा रहे हैं।
ALSO READ: क्‍या मनीष सिसोदिया के घर होगी CBI की रेड, अरविंद केजरीवाल ने किया यह दावा
दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ फरवरी को होगी। साल 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने क्रमशः 67 और 62 सीट जीती थीं। भाजपा ने 2015 में तीन सीट और 2020 में आठ सीट जीतीं, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन