भाजपा भारत को बनाना चाहती है हिन्दू राष्ट्र-थरूर

Webdunia
बुधवार, 22 जनवरी 2020 (19:26 IST)
कोलकाता। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि विकास का कोई एजेंडा नहीं होने के चलते भारतीय जनता पार्टी अब एक 'हिंदू राष्ट्र' बनाना चाहती है।
 
उन्होंने कोलकाता साहित्य सम्मेलन में दावा किया कि असली 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' सत्ताधारी पार्टी है, जो देश को टुकड़ों-टुकड़ों में बांट रही है।
 
थरूर ने दावा किया कि सत्ताधारी पार्टी के एजेंडे में विकास नहीं है, इसलिए ये हिंदू राष्ट्र बनाने के अपने एजेंडे को पूरी तरह लागू कर रही है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार के पास विकास की मानसिकता ही नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि असली टुकड़े-टुकड़े गैंग सत्ताधारी पार्टी है, जो देश को टुकड़ों-टुकड़ों में बांट रही है। बांटो और राज करो की तर्ज पर पार्टी हमें उसी तरह बांट रही है, जैसा कि ब्रिटिश राज में किया गया।
ALSO READ: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अरविन्द केजरीवाल से माफी मांगी
'टुकड़े-टुकड़े गैंग' इस शब्दावली का इस्तेमाल अक्सर दक्षिणपंथी दल की तरफ से विपक्ष पर हमला करने के लिए किया जाता है, खासतौर से वापपंथी दलों और समर्थित संगठनों के लिए।
 
उन्होंने कहा कि क्या राष्ट्रीयता का आधार धर्म होना चाहिए? महात्मा गांधी ने एक धर्मनिरपेक्ष भारत की बात की, पाकिस्तान की तरह नहीं जो इस्लामिक देश बन गया।
 
थरूर ने कहा कि हमारा संविधान सभी के लिए गरिमा और सम्मान को दर्शाता है। संविधान इसे दर्शाता है और साथ ही उसने धर्म आधारित नागरिकता के विचार को अनिवार्य रूप से खारिज किया है।
 
उन्होंने कहा कि भारत में पहली बार नागरिकता तय करने के लिए धर्म को आधार माना जा रहा है और एक धर्म, इस्लाम को इससे बाहर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम भारत के नागरिक हैं, यह साबित करने की जिम्मेदारी हमारे ही ऊपर होगी।
ALSO READ: दिल्ली की दमघोंटू हवा पर शशि थरूर का ट्‍वीट- कुछ दिन तो गुजारो दिल्ली-NCR में
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता हमेशा स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण का जिक्र करते हैं, जिसमें सभी धर्मों के लोगों को बहनों और भाइयों कहकर संबोधित किया गया था, लेकिन भाजपा ने इसे 6 धर्मों और 3 देशों तक सीमित कर दिया है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने तुगलकी अंदाज में नोटबंदी लागू की और अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि देश में भारी बेरोजगारी है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं और महंगाई बढ़ रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Electricity Saving Tips: बिजली का बिल हो जाएगा आधे से भी कम

पोते के यौन शोषण मामले को लेकर क्या बोले पूर्व PM देवेगौड़ा?

live : आतिशी का सवाल, स्वाति मालीवाल का मेडिकल 3 दिन बाद क्यों?

आतिशी का दावा, स्वाति मालीवाल को कहीं चोट नहीं लगी, बिभव कुमार गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

अगला लेख