जम्मू कश्मीर : एलओसी के पास विस्फोट, एक सैनिक शहीद

Webdunia
शनिवार, 24 जुलाई 2021 (23:01 IST)
जम्मू/ हमीरपुर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का 27 वर्षीय जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सिपाही कमल देव वैद्य शुक्रवार को कृष्णाघाटी सेक्टर में ड्यूटी पर थे। उन्होंने गलती से एक बारूदी सुरंग पर पैर रख दिया और उसमें विस्फोट हो गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि जवान को नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि सिपाही वैद्य हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के घुमारवीं गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में मां वनिता देवी हैं। उन्होंने कहा, सिपाही कमल देव वैद्य एक बहादुर, अत्यधिक प्रेरक, कर्त्तव्यनिष्ठ और ईमानदार सैनिक थे। उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति उनके समर्पण के लिए राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।
ALSO READ: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साजिश, 3 लोग गिरफ्तार
सिपाही कमल देव वैद्य की मौत की सूचना मिलते ही घुमारवीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग शहीद जवान के घर के बाहर एकत्र हो गए और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए।
ALSO READ: Pegasus Spying : NSO ने कहा- पेगासस जैसी टेक्नोलॉजी की वजह से लाखों लोग सुरक्षित हैं, चैन की नींद सो पाते हैं
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जवान की मौत पर दुख व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी शहीद जवान के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए जवान के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।(भाषा) 
Photo : File

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्‍यादा स्नातकों को होगा आवंटन

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

महाराष्ट्र में 5 महीने में दुष्‍कर्म के 3506 केस, हत्या के 924 मामले, विपक्षी नेता अंबादास दानवे का दावा

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला

अगला लेख