Hanuman Chalisa

भारतीय मजदूर संघ की नजर में बजट 'निराशाजनक'

Webdunia
गुरुवार, 1 फ़रवरी 2018 (18:24 IST)
नई दिल्ली। आरएसएस के सहयोगी संगठन भारतीय मजदूर संघ ने बजट को 'निराशाजनक' करार देते हुए शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव जल्द कराए जाने की अटकलों के बीच आरएसएस के सहयोगी संगठन का यूं खुलकर बजट के विरोध में आना, सरकार के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है।
भारतीय मजदूर संघ का कहना है कि सरकार ने मजदूरों और नौकरीपेशा वर्ग का बजट में बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा है। न तो इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव किया गया और न ही मजदूरों के हित में कोई बड़ी घोषणा की गई। 
 
इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्कर्स के लिए भी सरकार सिर्फ मायूसी लेकर आई है। ऐसे में भारतीय मजदूर संघ ने बजट को निराशाजनक बताते हुए शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन की घोषणा कर दी है। 
 
इसके पहले भी भारतीय मजदूर संघ, मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करता रहा है। संघ ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर भी कहा था कि इसके चलते छोटे और मध्यम उद्योगों को काफी नुकसान हुआ है। 
 
इसके अलावा सरकार के कुछ सहयोगी दल भी बजट से नाखुश हैं। टीडीपी नेता और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री वाईएस चौधरी ने कहा, 'हम आज पेश किए गए केंद्रीय बजट से निराश हैं। राज्य से जुड़े कई जरूरी मुद्दे जैसे रेलने जोन, पोलावरम प्रॉजेक्ट फंडिग, राजधानी अमरावती के लिए फंडिंग और आंध्र प्रदेश के लिए लंबित कई मुद्दों का बजट में ध्यान नहीं रखा गया है।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख