राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी, गृह मंत्रालय ने बढ़ाई सुरक्षा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 2 मार्च 2024 (13:01 IST)
bomb threat to rahul gandhi : महाराष्ट्र की नासिक पुलिस को इनपुट मिले हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके पिता राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की तरह से बम से उड़ा दिया जाएगा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर उनकी न्याय जोड़ो यात्रा के दौरान बम से हमला होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने इनपुट मिलने के बाद राहुल के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही दिल्ली पुलिस, यूपी व मध्यप्रदेश पुलिस से राहुल गांधी की सुरक्षा कड़ी करने को कहा है। अभी राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनकी न्याय जोड़ो यात्रा 2 मार्च को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश के बाद 24 अकबर रोड स्थित उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके आवास के पास पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

जांच के दिए आदेश : स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र पुलिस व दिल्ली पुलिस को इनपुट को जांचने के आदेश दिए हैं। दोनों राज्यों की पुलिस ये पता कर रही है राहुल गांधी पर हमले के जो इनपुट मिले हैं वह कितने गंभीर हैं। स्पेशल सेल को जांच में लगाया है।

राहुल को जेड प्लस सुरक्षा है : राहुल गांधी को अभी जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। इसमें संबंधित व्यक्ति के पास 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान तैनात किए जाते हैं। ये सभी कमांडो 24 घंटे व्यक्ति के चारों तरफ पैनी नजर रखते हैं। हर कमांडो मार्शल आर्ट का स्पेशलिस्ट होता है।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Petrol Diesel Prices: आज क्या भाव हैं पेट्रोल और डीजल के, जानिए ताजा कीमतें

टैरिफ-ट्रेड डील के प्रेशर में क्या PM नरेंद्र मोदी ने संसद में नहीं लिया डोनाल्ड ट्रंप का नाम?

खराब मौसम के चलते 2 दिनों के लिए अमरनाथ यात्रा स्‍थगित, राजौरी व पुंछ में स्‍कूल कॉलेज बंद

पीएम मोदी से क्यों निराश हैं पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या?

अगला लेख