दिल्‍ली पुलिस चार्जशीट : बृजभूषण शरण सिंह ने की छेड़छाड़, मिलना चाहिए सजा

Webdunia
मंगलवार, 11 जुलाई 2023 (09:18 IST)
नई दिल्‍ली। यौन उत्‍पीड़न का आरोप झेल रहे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में छेड़छाड़ की बात कही है। पुलिस ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह का केस चले और सजा मिलना चाहिए।

पुलिस ने कहा है कि 6 शीर्ष रेसलर्स की शिकायतों की अब तक की जांच के आधार पर WFI अध्‍यक्ष पर केस चलाया जा सकता है और यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और पीछा करने जैसे अपराधों के लिए सिंह, केस चलाए जाने और सजा के हकदार हैं।

इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 13 जून की चार्जशीट में सेक्‍शन 506 (आपराधिक धमकी), 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना), 354 ए (यौन उत्पीड़न) और 354 डी (पीछा करना) लगाते हुए यह भी कहा गया है कि बताया गया है कि एक मामले में बृजभूषण सिंह शरण सिंह की ओर से उत्पीड़न ‘लगातार जारी’ था।

6 मामलों में से 2 में बृजभूषण पर सेक्‍शन 354, 354ए और 354डी के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि चार मामले सेक्‍शन 354 और 354ए के तहत हैं। इनमें पांच साल तक जेल की सजा का प्रावधान है।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस (Delhi police)ने भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला रेसलर्स की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न केस में जांच के लिए 5 देशों के कुश्ती महासंघों को पत्र लिखकर वीडियो-फोटो आदि जानकारी मांगी थी। महिला रेसलर्स ने सिंह पर इंडोनेशिया, बुल्गारिया, कजाकिस्तान, मंगोलिया और किर्गिस्तान में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

बता दें कि छह भारतीय महिला रेसलर्स ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसे लेकर दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन भी किया गया था।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Mohan Bhagwat : सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

LIVE: आपसी टकराव से दूर रहें.. CM फडणवीस ने किसे कहा ऐसा

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

हरदा राजपूत छात्रावास विवाद : CM यादव ने लिया कड़ा एक्शन, SP, SDM, SDOP हटाए गए

क्या केवल वजन से किया जा सकता अच्छे स्वास्थ्य का आकलन, जानिए रिसर्च में क्या आया सामने

अगला लेख