बृजभूषण शरण सिंह का दावा, बोले- मेरे खिलाफ पहलवानों का आंदोलन कांग्रेस प्रायोजित था

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024 (23:21 IST)
Brij Bhushan Sharan Singh's statement on women wrestlers : महिला पहलवान विनेश फोगाट के शुक्रवार को कांग्रेस शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया कि यह बात सत्य साबित हुई कि उनके खिलाफ महिला पहलवानों का आंदोलन कांग्रेस प्रायोजित था।
 
सिंह ने शुक्रवार को कहा, मैंने जो बात पहले दिन कही थी, आज भी उसी पर कायम हूं, और आज वही बात पूरा देश कह रहा है। अब मुझे इस बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। इससे एक दिन पहले गोंडा के डुमरियाडीह स्थित एक निजी विद्यालय में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में पूर्व सांसद ने कहा था, मेरे खिलाफ जब महिला पहलवानों ने आरोप लगाए थे, मैंने तभी बोल दिया था कि यह कांग्रेस की साजिश है। हरियाणा के बड़े नेता दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा हमारे खिलाफ साजिश कर रहे हैं।
ALSO READ: क्‍या विनेश फोगाट को दिया था कारण बताओ नोटिस, रेलवे ने दिया यह जवाब...
पूर्व सांसद ने जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर विश्नोहरपुर में शुक्रवार की शाम बातचीत में महिला पहलवान विनेश फोगाट और ओलंपियन बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह लोग राजनीति को हवा समझते हैं। सोच रहे हैं कि हरियाणा से विधानसभा चुनाव जीत जाएंगे।
 
भाजपा नेता ने कहा, हरियाणा में किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ जाएं, भाजपा का एक छोटा सा प्रत्याशी इनको चुनाव हरा देगा। उन्होंने कहा, पार्टी का निर्देश मिला तो मैं भी हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार करने जाऊंगा। मेरा दावा है कि इनके समाज के लोगों का मुझे सर्वाधिक सहयोग मिलेगा। मैं उनके सामने भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार हूं।
ALSO READ: हरियाणा में कांग्रेस की पहली सूची में 31 नाम, जुलाना से विनेश फोगाट, सांपला किलोई से हुड्‍डा
सिंह ने कहा, लोकसभा चुनाव के दौरान ही हरियाणा के लोग कह रहे थे कि आप आकर यहां से (हरियाणा से) चुनाव लड़िए, हम आपको विजयी बनाएंगे, किंतु उस समय मैंने उन लोगों को मना कर दिया था। कुश्ती संघ के अध्यक्ष रह चुके सिंह ने दावा किया, इन पहलवानों ने कुश्ती के बल पर पूरे देश में अपना नाम रोशन किया था। अब कांग्रेस में शामिल होने के बाद इनका नाम समाप्त हो जाएगा।
 
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पहलवानों को न्याय दिलाने के नाम पर कांग्रेस के कई नेता धरने में शामिल हुए। एक के बाद एक कई पहलवानों को अपना मोहरा बना लिया। इस देश की कुश्ती का सत्यानाश भी पहलवानों के साथ मिलकर कांग्रेस ने ही किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश में कुश्ती का कोई नाम लेवा नहीं था।
ALSO READ: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस के साथ, खरगे बोले चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा!
उन्होंने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के बाद मेरे प्रयासों से लोग भारत में कुश्ती को जानने लगे और पहलवानों द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में पदक जीते गए। कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जब यह पहलवान दिल्ली में मेरे खिलाफ धरने पर बैठे थे, उस समय नंदिनी नगर (गोंडा) में जूनियर और सीनियर पहलवानों की कुश्ती आयोजित की गई थी। लेकिन इन लोगों ने आंदोलन करके उस प्रतियोगिता को भी रद्द करवा दिया। इसका परिणाम हुआ कि जूनियर और सीनियर खिलाड़ी अपने उम्र में कुश्ती नहीं लड़ पाए।
 
इससे पहले बृहस्पतिवार को डुमरियाडीह में पूर्व सांसद ने कहा था, इस प्रकरण पर ज्यादा नहीं बोलूंगा अन्यथा यह बात तुरंत हरियाणा पहुंच जाएगी। इस समय पूरा देश इंतजार कर रहा है कि बृजभूषण शरण सिंह इस मुद्दे पर कुछ बोलें। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले फोगाट ने निजी कारणों का हवाला देते हुए भारतीय रेलवे की नौकरी से त्याग पत्र दे दिया और शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। फोगाट के अलावा पूर्व ओलंपियन बजरंग पूनिया ने भी कांग्रेस का हाथ थामा।
ALSO READ: विनेश फोगाट का आरोप, बृज भूषण के खिलाफ गवाही देने वाली पहलवानों की सुरक्षा हटी
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर फोगाट और पूनिया के साथ राहुल गांधी की एक तस्वीर साझा की है। दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होने के बाद फोगाट ने कहा, बुरे समय में पता चलता है कि कौन अपना है, जब हमें सड़कों पर घसीटा जा रहा था, तब भाजपा को छोड़कर सभी विपक्षी दलों ने साथ दिया। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर फोगाट ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।
 
सिंह ने कहा, 1996 में भी मेरे साथ षड्रयंत्र हुआ था। उस समय मेरी पत्नी केतकी सिंह सांसद बनी थीं। मैं उन दिनों एक साजिश के तहत तिहाड़ जेल में था। इसके बाद 2023 में भी मेरे साथ षड्यंत्र हुआ और मेरे स्थान पर छोटे बेटे करण भूषण सिंह सांसद बन गए।
ALSO READ: अयोध्या के मंदिर नजूल की भूमि पर बने, पूर्व BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह बोले- पूरे UP में आ जाएगा भूचाल
वर्ष 1996 में मुंबई में एक आपराधिक मामले में पूर्व सांसद की टाडा कानून के तहत गिरफ्तारी हुई थी और तब वह तिहाड़ जेल में बंद थे। उनकी जगह भाजपा ने लोकसभा चुनाव में गोंडा से उनकी पत्नी केतकी सिंह को उम्मीदवार बनाया था और वह निर्वाचित हुईं थीं।
 
इस बार लोकसभा चुनाव में महिला पहलवानों के आरोप लगाए जाने के बाद भाजपा ने बृजभूषण शरण सिंह को कैसरगंज से टिकट न देकर उनके बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया। सिंह ने दावा किया, इस घटना से पहले मेरे साथ कोई सेल्फी नहीं लेता था। अब इस घटना के बाद हीरो भी सेल्फी लेते हैं, हीरोइन भी सेल्फी लेती हैं, साधु-संत भी सेल्फी ले रहे हैं। संबोधन के दौरान सिंह मंच पर भावुक हो गए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

8 महीने से धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष में किन कठिनाइयों से जूझ रही हैं सुनीता विलियम्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

Electric Scooter CRX : 79999 रुपए कीमत, 90km की रेंज, 55 KM की टॉप स्पीड, ऐसा क्या खास है इलेक्ट्रिक स्कूटर में

आरक्षण को लेकर PM मोदी का हरियाणा में बड़ा बयान, पंडित नेहरू का क्यों लिया नाम

इंदौर के 34 फीसदी युवाओं का रक्तचाप असामान्य, मुख्यमंत्री यादव ने जारी की रिपोर्ट

Rajasthan : शाहपुरा में धार्मिक जुलूस पर पथराव, 1 कांस्टेबल घायल, 2 आरोपी हिरासत में, पुलिसबल तैनात

मेरठ में ढह गया तीन मंजिला मकान, 3 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

अगला लेख