बृजभूषण का ऐलान, पार्टी कहे तो हरियाणा से भी लड़ सकता हूं चुनाव

Webdunia
शनिवार, 14 अक्टूबर 2023 (01:12 IST)
Brijbhushan Sharan Singh : महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अगर पार्टी उन्हें हरियाणा से लोकसभा का चुनाव लड़ाने का फैसला करती है, तो वह इसके लिए तैयार हैं।
 
सिंह ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, मुझे हरियाणा से बहुत ज्यादा समर्थन मिल रहा है। वहां से विशेषकर जाट समाज से यह आमंत्रण हमारे पास आता है। उन्होंने कहा, लोग मिलते हैं और कहते हैं कि आप आइए और हरियाणा से चुनाव लड़िए, हम आपको अपने यहां से चुनाव जिताएंगे। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर पार्टी मुझे मौका देगी तो हम वहां से चुनाव जरूर लड़ेंगे।
 
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। पहलवानों ने इस साल भाजपा सांसद पर महिला पहलवानों के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था, जिसमें मशहूर पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया समेत कई पहलवानों ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। यह तीनों पहलवान हरियाणा के ही रहने वाले हैं। इस लिहाज से सिंह का हरियाणा से चुनाव लड़ने संबंधी यह बयान महत्वपूर्ण माना जा सकता है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

EVM के आरोप का कोई सिर-पैर नहीं, INDIA Alliance के दल नहीं एकमत, अभिषेक बनर्जी ने कहा- नहीं हो सकती कोई गड़बड़ी, सबूत दिखाएं

Delhi pollution : दिल्ली-NCR में लागू GRAP-3 की पाबंदियां, डीजल वाहनों और कंस्ट्रक्शन वर्क के साथ किन चीजों पर रहेंगी पाबंदियां

किस बीमारी से हुआ तबला उस्‍ताद जाकिर हुसैन का निधन, क्‍या होता है IPF और कैसे इससे बचें?

फिलिस्तीन लिखा हैंडबैग लेकर संसद पहुंची प्रियंका गांधी

मणिपुर को लेकर कांग्रेस ने साधा मोदी पर निशाना, कहा- हालात का जायजा लेने का समय नहीं

स्विट्जरलैंड के फैसले का ईएफटीए-भारत समझौते पर नहीं होगा असर, वाणिज्य सचिव बर्थवाल ने दिया यह बयान

गडकरी को बाला साहब ने ऑफर की थी स्पेशल वाइन, मना किया तो बोले- ये चड्ढी वाला है, ये गाय का गोबर और गौमूत्र वाला है

Gold Import : सोने का आयात रिकॉर्ड उच्च स्तर पर, त्योहारी मांग से नवंबर में हुआ 4 गुना

खरगे ने सदन में क्यों किया सचिन तेंदुलकर का उल्लेख?

Maharashtra : मनोज जरांगे ने फिर किया भूख हड़ताल का ऐलान, कुनबी सर्टिफिकेट और मराठा आरक्षण की मांग

अगला लेख