Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Maliwal case: बिभव कुमार को मुंबई से वापस दिल्ली लाए, फोन को फॉर्मेट कर दिया था

फोन, लैपटॉप और केजरीवाल के घर की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा

हमें फॉलो करें Maliwal case: बिभव कुमार को मुंबई से वापस दिल्ली लाए, फोन को फॉर्मेट कर दिया था

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 22 मई 2024 (12:34 IST)
Maliwal case: स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) से मारपीट के मामले में बुधवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार (Bibhav Kumar) को दिल्ली पुलिस मुंबई से वापस ले आई है। बिभव के आईफोन का डेटा (iPhone data) फिर से हासिल करने के लिए उन्हें मंगलवार को मुंबई ले जाया गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 
दिल्ली के मुख्यमंत्री निवास में राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से दुर्व्यवहार के आरोप में बिभव कुमार 5 दिन की पुलिस हिरासत में हैं। कुमार को उनके आईफोन का डेटा प्राप्त करने के लिए मंगलवार को मुंबई ले जाया गया था। बिभव ने अपनी गिरफ्तारी से पहले कथित रूप से फोन को फॉर्मेट कर दिया था।

 
पुलिस को संदेह है कि मुंबई में किसी व्यक्ति को या वहां किसी उपकरण में अपने फोन का डेटा भेजने के बाद बिभव ने अपना फोन फॉर्मेट किया था। एक अधिकारी ने बताया कि कुमार के फोन, लैपटॉप और केजरीवाल के घर की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
 
मालीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट कर आरोप लगाया : अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को कुमार की हिरासत खत्म हो रही है। इस मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर सभी साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है। इस बीच मालीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने के लिए पार्टी में सभी पर बहुत दबाव है।

 
मालीवाल ने कहा कि कल मुझे पार्टी के एक बड़े नेता का फोन आया। उन्होंने मुझे बताया कि कैसे हर किसी पर बहुत दबाव है कि उन्हें मेरे खिलाफ बुरी बातें कहनी हैं। उन्हें मेरी निजी तस्वीरें लीक करके मुझे परेशान करना है। कहा जा रहा है कि जो कोई भी मेरा समर्थन करेगा, उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।

 
उन्होंने कहा कि किसी को संवाददाता सम्मेलन करने का काम मिला है तो किसी को ट्वीट करने की जिम्मेदारी दी गई है। किसी को अमेरिका में बैठे कार्यकर्ताओं को फोन करने और मेरे खिलाफ कुछ चीजें निकालने का काम भी सौंपा गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साधुओं ने खोला ममता के खिलाफ मोर्चा, कोलकाता में निकालेंगे स्वाभिमान यात्रा