BSF को मिजोरम में मिली बड़ी सफलता, 40 करोड़ रुपए की नशीली गोलियां जब्त

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024 (23:02 IST)
BSF seizes narcotic pills worth Rs 40 crore in Mizoram : सीमा सुरक्षा बल ने मिजोरम में भारत-बांग्लादेश सीमा पर करीब 40 करोड़ रुपए मूल्य की 'याबा' नामक दवा की चार लाख गोलियां जब्त की हैं। इस वर्ष अब तक इस सीमांत क्षेत्र में 6,29,880 से अधिक याबा टैबलेट जब्त की गई हैं।
 
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार की 'स्पेशन नारकोटिक्स पुलिस' के साथ संयुक्त अभियान चलाया और आइजोल जिले के सेलिंग कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर एक ट्रक को रोका।
ALSO READ: BSF ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, उन्हें एक विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर रोका गया। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक के केबिन की छत से कुल 40 पैकेट बरामद किए गए, जिनमें चार लाख मेथमफेटामाइन की गोलियां (याबा) थीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 40 करोड़ रुपए आंकी गई है।
 
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक इस सीमांत क्षेत्र में 6,29,880 से अधिक याबा टैबलेट जब्त की गई हैं। वहीं मिजोरम में ही 5.2 करोड़ रुपए मूल्य की नशीली दवाएं जब्त की गई हैं और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
मिजोरम पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ मिलकर सैतुअल जिले में दो अभियानों में 5.26 करोड़ रुपए मूल्य की हेरोइन और मेथमफेटामाइन की गोलियां जब्त की हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अभियान आइजोल में चलाया गया जबकि दूसरा अभियान बृहस्पतिवार को सेलिंग में चलाया गया।
ALSO READ: BSF ने कहा- भारत में घुसपैठ रोके BGB, सीमा सुरक्षा को लेकर हुई 722 बैठकें
पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) लालबियाकथांगा खियांगते ने बताया कि दो मणिपुरी और एक त्रिपुरा निवासी को प्रतिबंधित सामान रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को आइजोल के बावंनकॉन में एक बोलेरो वाहन को रोका गया। उन्होंने बताया कि वाहन की तलाशी लेने पर 11.34 लाख रुपए कीमत की 378 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
ALSO READ: BSF की मुस्तैदी से फिर नाकाम हुए बांग्लादेशी घुसपैठिए, पंप एक्शन गन का भी इस्तेमाल
खियांगते ने बताया कि जब्ती के सिलसिले में मणिपुर के चुराचांदपुर शहर से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। खियांगते ने बताया कि एक अन्य अभियान में सैतुअल जिले के सेलिंग गांव के बाहरी इलाके में एक ट्रक को रोका गया और चालक के कब्जे से 5.1 करोड़ रुपए मूल्य का 39.6 किलोग्राम मेथमफेटामाइन जब्त किया। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली डबल मर्डर केस में नौकर गिरफ्तार, डांट से नाराज होकर ली मां-बेटे की जान

राहुल गांधी का दावा, महाराष्‍ट्र में 3 माह में 767 किसानों ने की आत्महत्या

LIVE: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 8 घायल

Modi In Ghana: घाना में बोले पीएम मोदी, विकास यात्रा में भारत सिर्फ साझेदार नहीं बल्कि सहयात्री है

दिल्ली हाईकोर्ट ने क्यों लगाई पतंजलि के विज्ञापन पर रोक, क्या है डाबर से इसका कनेक्शन?

अगला लेख