Hanuman Chalisa

BSNL ने कर्मचारियों को फरवरी का पूरा वेतन दिया, कई योजनाओं की भी घोषणा

Webdunia
शुक्रवार, 15 मार्च 2019 (20:20 IST)
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने कर्मचारियों का फरवरी माह का पूरे वेतन का भुगतान कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने अपनी बाजार हिस्सेदारी और राजस्व बढ़ाने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है।
 
बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि हमने कर्मचारियों का फरवरी माह के बकाया वेतन का भुगतान कर दिया है। बीएसएनएल के कर्मचारियों ने अपने समक्ष दिक्कतों के बावजूद सुनिश्चित किया कि सेवाएं बाधित न हों। अब हम आक्रामक तरीके से अपनी बाजार हिस्सेदारी और राजस्व बढ़ाने के लिए आकर्षक योजनाएं ला रहे हैं।
 
बीएसएनएल प्रमुख ने गुरुवार को कहा था कि दूरसंचार कंपनी कर्मचारियों के फरवरी माह के वेतन के भुगतान के लिए अपने 850 करोड़ रुपए के आंतरिक संसाधनों का इस्तेमाल करेगी। उन्होंने कहा था कि दूरसंचार विभाग के सहयोग से आगामी महीनों में वेतन देने में कोई देरी नहीं होगी। बीएसएनएल ने शुक्रवार को अपनी 'विंग्स' मोबाइल एप पर मुफ्त वॉयस कॉल और नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 30 दिन के लिए नि:शुल्क ब्रॉडबैंड सेवाओं की घोषणा की है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख