Hanuman Chalisa

खुशखबर! BSNL कर्मचारियों को मिलेगा वेतन वृद्धि का तोहफा

Webdunia
शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (22:06 IST)
नई दिल्ली। सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने वर्ष 2016-17 में निजी क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनियों से मिली कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद राजस्व के मामले में बेहतर प्रदर्शन करने का हवाला देते हुए कहा है कि सरकार शीघ्र ही इस उपक्रम के कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का तोहफा दे सकती है। 
 
बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्ताव ने बीएसएनएल डिजिटल वॉलेट को लाँच किए जाने के मौके पर कहा कि कर्मचारियों के वेतन वृद्धि का मामला सरकार के पास विचाराधीन है और शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय मिलने की संभावना है। इस मौके पर उपस्थित संचार मंत्री मनोज सिन्हा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री जी अपने स्तर से इस दिशा में प्रयासरत हैं और शीघ्र ही अच्छी खबर मिलने वाली है। 
 
श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 2016-17 में निजी टेलीकॉम कंपनियों से मिली कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद बीएसएनएल के राजस्व में बढोतरी हुई है और परिचालन लाभ बेहतर होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि पिछले दो तीन वर्षों से जारी प्रयास के बल पर कंपनी के परिचालन लाभ में सुधार हो रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि मार्च 2017 में समाप्त हुए वित्त वर्ष के वित्तीय लेखा जोखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है और कुल राजस्व 28477 करेाड़ रुपए रहने का अनुमान है। वर्ष 2013-14 में कंपनी को 7019 करोड़ रुपए और वर्ष 2014-15 में 8,234 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। हालांकि वर्ष 2015-16 में कंपनी का घाटा घटकर 3,880 करोड़ रुपए रह गया। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या किडनी खराब कर रहा इंदौर का पानी? क्‍या है कांग्रेस का दावा, महापौर ने पानी पीकर दी चुनौती, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स?

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

बंगाल में महाराष्ट्र जैसा 'खेला' होने की आहट! क्या ममता बनर्जी के हाथ से भी छिन जाएगी असली TMC?

Weather Update : नौतपा से मिली राहत, अब बदलेगा मौसम, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जून के बिल में नहीं जुड़कर आएगा 10% अतिरिक्त चार्ज, नियामक आयोग का बड़ा फैसला!

अगला लेख