Hanuman Chalisa

Bullet train का नाम और शुभंकर सुझाओ और जीतो नकद इनाम

Webdunia
शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019 (22:59 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने भारत की पहली बुलेट ट्रेन खुली ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा की घोषणा की है। इसके विजेताओं को नकद इनाम और प्रमाण पत्र देने की घोषणा की गई है। जिस तरह एयर इंडिया का 'महाराजा' शुभंकर है, उसी तरह भारत की पहली बुलेट ट्रेन का नाम और अपनी पहचान होगी।
 
इसके लिए एनएचएसआरसीएल ने एक देशव्यापी प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की है। यह ट्रेन सन् 2022 से मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलेगी। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय उच्च गति रेल निगम लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने ट्रेन के नाम और उसके शुभंकर के डिजाइन के लिए 25 मार्च तक प्रविष्टियां मांगी हैं।
 
बयान में कहा गया है कि बुलेट ट्रेन के नामकरण से उसे एक पहचान मिलेगी, जो लोगों को बुलेट ट्रेन से अपनापन स्थापित करने में मदद पहुंचाएगी। माई गवर्नमेंट डॉट इन पर खुली ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा होगी। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी पा सकते हैं।

विजेताओं को नकद इनाम तथा प्रमाणपत्र मिलेंगे। हर श्रेणी में 5 सांत्वना पुरस्कार होंगे। बुलेट ट्रेन परियोजना का काम एनएचएसआरसीएल ही देख रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

अगला लेख