भारत में बुलेट ट्रेन की आधारशिला, आबे ने मोदी को बताया दूरदृष्टा...

Webdunia
गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 (11:47 IST)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने गुरुवार को अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए आधारशिला रखी। इस अवसर पर जापान के प्रधानमंत्री आबे ने कहा कि भारत-जापान साझेदारी खास, रणनीतिक और वैश्विक है।
 
अहमदाबाद के साबरमती में परियोजना की आधारशिला रखने के बाद आबे ने कहा कि मजबूत भारत जापान के हित में है और मजबूत जापान भारत के हित में है। उन्होंने कहा कि मेरे अच्छे मित्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दूरदृष्टा नेता हैं। उन्होंने दो वर्ष पहले हाई-स्पीड ट्रेन को भारत में लाने और नया भारत बनाने का फैसला लिया था।
 
आबे ने कहा, 'कुछ वर्षों में जब मैं यहां वापस आऊं तो आशा करता हूं कि बुलेट ट्रेन की खिड़कियों से भारत के सुन्दर नजारे देखूंगा।' अहमदाबाद से मुंबई के बीच 1.10 लाख करोड़ रुपए की लागत वाली इस बुलेट ट्रेन परियोजना के वर्ष 2022 तक पूरी होने की संभावना है। यह ट्रेन महज दो घंटे में 500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी।
 
जापान ने प्रधानमंत्री ने मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 0.1 प्रतिशत की न्यूनतम दर पर ऋण दिया है। यह परियोजना भारतीय रेल और जापान के शिन्कान्सेन टेक्नोलॉजी की संयुक्त परियोजना है।
 
दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने वडोदरा में एक प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला भी रखी जहां बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 4,000 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 
रेल मंत्री पीयूष गोयल, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस इस अवसर पर उपस्थित थे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुनीता विलियम्स के बालों पर फिदा हुए ट्रंप, किया यह वादा

राजीव गांधी पर फिर बोले मणिशंकर अय्यर, जानिए अब क्या कह दिया

ट्रंप चाल से परेशान चीन ने भारत की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ

प्रणब मुखर्जी स्मारक के पास बनेगा पूर्व पीएम मनमोहन का स्मारक

कर्नाटक में स्कूलों में सप्ताह में 6 दिन मिलेंगे अंडे और केले

सभी देखें

नवीनतम

असीरगढ़ किले के पास खजाने की तलाश, लोगों ने की खेतों की खुदाई

NCP शरदचंद्र पवार की राष्‍ट्रपति से अपील, महिलाओं को हो एक हत्या की छूट

SpiceJet की बढ़ीं मुश्किलें, 3 विमान पट्टेदारों व पूर्व पायलट ने दायर की दीवाला याचिका

Womens Day: पुरुषों की आत्‍महत्‍याओं के बीच महिलाएं हर वक्‍त अपनी आजादी की बात नहीं कर सकतीं

मध्यप्रदेश में धर्मांतरण कराने वालों को फांसी की सजा, CM का बड़ा एलान, दुष्कर्मियों को छोड़ा नहीं जाएगा

अगला लेख