कब तक बन जाएगा राम लला का गर्भगृह, विहिप ने बताई तारीख

Webdunia
सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (20:10 IST)
नागपुर। अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की बुनियाद इस वर्ष सितंबर के अंत तक या अक्टूबर के पहले हफ्ते में पूरी हो जाएगी और दिसंबर 2023 तक राम लला 'गर्भगृह' में विराजमान हो जाएंगे और श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। यह जानकारी सोमवार को यहां विश्व हिंदू परिषद के एक नेता ने दी।

विहिप के राष्ट्रीय महासचिव मिलिंद परांडे ने कहा कि मंदिर के निर्माण में थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन ‘गर्भगृह’ दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा और पूजा शुरू हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण समय से पहले हो रहा है। सितंबर के अंत तक या अक्टूबर के पहले हफ्ते में मंदिर की बुनियाद पूरी हो जाएगी। भगवान रामलला दिसंबर 2023 तक ‘गर्भगृह’ में विराजमान हो जाएंगे।
ALSO READ: केंद्र ने दी भरतपुर में बलुआ पत्थर के खनन की मंजूरी, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में आएगी तेजी
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम सौंपा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2020 में राम जन्मभूमि में भूमि पूजन किया था।

राम मंदिर न्यास के न्यासी अनिल मिश्रा ने पहले कहा था कि मंदिर की नींव पर इस वर्ष दिसंबर में मिर्जापुर के गुलाबी पत्थर से काम शुरू होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

लद्दाख में दुर्घटना में 2 JCO की गई जान, सेना ने दी श्रद्धांजलि

Ukraine को उसकी ही शांति वार्ता में नहीं बुलाया, इतिहास में ऐसे ढेरों उदाहरण, परिणाम विनाशकारी

FASTag के नए नियम नहीं जाने तो होगा नुकसान, जरूरी खबर

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

अगला लेख