Bypoll election results : उपचुनाव में NDA पर भारी पड़ा INDIA, 7 में से 4 सीटें जीतीं

Webdunia
शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023 (18:01 IST)
bypoll election results : 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। 7 में से 4 सीटों पर इंडिया गठबंधन ने जीत हासिल की है, वहीं 3 सीटें भाजपा जीतने में सफल रही। 


05:56 PM, 8th Sep
एनडीए को झटका :  6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में विपक्षी गठबंधन इंडिया ने सत्ता पक्ष यानी एनडीए को शिकस्त देते हुए 4 सीटें जीत लीं। हालांकि भाजपा ने त्रिपुरा की धनपुर और बोक्सानगर सीटें और उत्तराखंड की बागेश्वर सीटें जीत ली हैं, लेकिन घोसी (यूपी), पुथुपल्ली (केरल), डुमरी (झारखंड), धूपगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में हार का सामना करना पड़ा। धूपगुड़ी सीट टीएमसी ने भाजपा से छीनी है, वहीं त्रिपुरा की बोक्सानगर सीट भाजपा ने माकपा से छीनी है। घोसी में सपा और बागेश्वर में भाजपा ने अपनी-अपनी सीटें बरकरार रखी हैं। केरल और झारखंड में भी कांग्रेस और झामुमो ने अपनी-अपनी सीटें बरकरार रखी हैं। 

03:40 PM, 8th Sep
झारखंड के डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में झामुमो की बेबी देवी ने राजग की उम्मीदवार यशोदा देवी को 17,000 से ज्यादा वोटों से हराया।

03:07 PM, 8th Sep
तृणमूल कांग्रेस ने जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट भाजपा से छीनी। TMC नेता निर्मल चंद्र रॉय ने भाजपा की तापसी रॉय को हराया। 

01:40 PM, 8th Sep
केरल में पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र में हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन ने 36,000 मतों के अंतर से शुक्रवार को जीत दर्ज की।

11:54 AM, 8th Sep
6 राज्यों की 7 सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा का पलड़ा भारी। 2 सीटें जीती, 1  पर पार्टी को बढ़त।

भाजपा के तफ्फजल हुसैन ने बॉक्सानगर सीट पर 30,237 मतों से जीत दर्ज की। इस सीट पर करीब 66 फीसदी मतदाता अल्पसंख्यक हैं। हुसैन को 34,146 वोट मिले जबकि माकपा के उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी मिजान हुसैन को 3,909 वोट मिले।
 
भाजपा प्रत्याशी बिंदू देबनाथ ने धनपुर सीट पर 18,871 मतों से जीत दर्ज की। इस सीट पर मतदाताओं का एक बड़ा तबका आदिवासी समुदाय का है। देबनाथ को 30,017 वोट मिले तथा माकपा के उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी कौशिक चंदा को 11,146 वोट मिले।
 

11:47 AM, 8th Sep
त्रिपुरा की धनपुर सीट भाजपा ने जीती। 
पश्चिम बंगाल की धुपगूड़ी से भाजपा की तापसी राय को बढ़त।
झारखंड में AJSU की यशोदा देवी आगे। 

11:05 AM, 8th Sep
यूपी के घोसी में भाजपा को झटका, सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बनाई बढ़त।
उत्तराखंड के बागेश्वर में भाजपा की पार्वती दास आगे।
झारखंड के डुमरी में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी आगे।
केरल की पुथुपल्ली में कांग्रेस के ओमन चांडी को बढ़त।
त्रिपुरा के धनपुर और बॉक्सनगर में भाजपा को बढ़त।

09:57 AM, 8th Sep
उत्तर प्रदेश की घोसी सीट पर सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे। उत्तराखंड के बागेश्वर में कड़ा मुकाबला, कांग्रेस के बसंत कुमार 195 वोटों से आगे।

08:15 AM, 8th Sep
यूपी की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, झारखंड की डुमरी बंगाल की धुपगुड़ी, त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर तथा केरल की पुथुपल्ली सीटों पर मतगणना जारी।

08:14 AM, 8th Sep
घोसी सीट पर 49.42%, धुपगुड़ी सीट पर 74.35%, बॉक्सानगर पर 86.34% और धनपुर सीट पर 81.88% मतदान दर्ज किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या टैरिफ पर ढीले पड़े Donald Trump के तेवर, SCO समिट के बाद पोस्ट कर किया बड़ा दावा

E20 Petrol को लेकर क्यों मचा है बवाल, Supreme Court ने क्या कहा, माइलेज और वारंटी को लेकर उद्योग जगत का बयान

Rahul Gandhi : Atom Bomb से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है, BJP के लोग तैयार हो जाओ, हाइड्रोजन बम आ रहा है, पटना में दहाड़े राहुल गांधी

SCO Summit : 10 मिनट तक पुतिन कार में करते रहे PM मोदी का इंतजार, जानिए दोनों नेताओं के बीच की सीक्रेट टॉक, क्या ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ बना कोई प्लान

अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

सभी देखें

नवीनतम

हर्ष गोयनका कन्फ्यूजन में क्यों हैं, भारत की विदेश नीति पर किया तंज

Punjab floods : 4 दशक की सबसे भीषण बाढ़ से जूझता पंजाब, 2.56 लाख लोग चपेट में, 29 की मौत, पानी में बहते पशु, छतों पर टेंटों में गुजरती रातें, क्यों जलमग्न है 'रोटी की टोकरी'

मोदी जी 'तेरे नाम' के सलमान की तरह हमेशा रोते रहते हैं, प्रियंका गांधी ने ऐसा क्यों कहा

iPhone 17 की लॉन्च की तारीख का ऐलान, भारत में क्या रहेगी कीमत, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी किए जाएंगे पेश

मोहन कैबिनेट ने 2 हजार 935 करोड़ के इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड और उज्जैन में 371 करोड के रेलवे ओवर ब्रिज को दी मंजूरी

अगला लेख