CAA : जनजागरण अभियान के सहारे वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश में BJP

विकास सिंह
गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (08:59 IST)
CAA पर लगातार विरोध प्रदर्शनों के बाद अब सरकार और बीजेपी खुलकर इस कानून के पक्ष में आ गई है। सरकार की ओर से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमान संभालते हुए CAA के समर्थन में कैंपेन शुरु किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इंडिया सपोर्ट्स सीएए हैशटैग की शुरुआत कर जिस कैंपेन की शुरुआत की  थी उसमें अब लाखों ट्वीट हो चुके है। इससे पहले गृहमंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह खुद CAA पर सफाई पेश कर चुके है। इसके साथ ही पार्टी संगठन CAA के लेकर पूरे देश में एक जनजागरण अभियान की शुरुआत कर चुका है जिसके तहत गुरुवार को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा वडोदरा में जनजागरण रैली में शामिल होंगे। 
 
जनजागरण अभियान को लेकर बुधवार देर शाम पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी दफ्तर में पार्टी महासचिवों के साथ बैठक कर रणनीति को अंतिम रुप दिया। पार्टी अपने अभियान में मशूहर हस्तियों को भी अभियान का चेहरा बनाने की तैयारी में है,इसके लिए पार्टी प्रबुद्धजन सम्मेलन और संगोष्ठी कर लोगों को इसमें जोड़ रही है।
 
मध्य प्रदेश में भी पार्टी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरी ताकत से अभियान चलाने जा रही है  इसके लिए खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव गृहमंत्री अमित शाह 12 जनवरी को जबलपुर आ रहे है। अमित शाह जबलपुर में एक जनसभा कर नागरिकता कानून की सच्चाई लोगों को बताएंगे।  पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के मुताबिक नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद कांग्रेस दुष्प्रचार कर समाज को बांटकर हिंदू और मुस्लिमों के बीच दीवार खड़ी करने की कोशिश कर रही है। खास बात ये हैं कि CAA के विरोध में मध्य प्रदेश में अकेले जबलपुर में ही विरोध प्रदर्शन हिंसक हुआ था और जिले के 4 थाना इलाकों में 4 दिन कफूर्य लगाना पड़ा था। 
वरिष्ठ पत्रकार गिरिजाशंकर कहते हैं कि संभवत ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी कानून के बनने के बाद सरकार और संगठन उस कानून के समर्थन में जनजागरण अभियान चला रही है। वह इसको एक तरह का जनमत संग्रह बताते हुए कहते हैं कि सामान्य तौर पर इस तरह के जनजागरण अभियान जो एक तरह से जनमत संग्रह का हिस्सा माना जाता है और यह प्रकिया किसी कानून को बनाने से पहले की होती है। वह कहते हैं कि एक तरह से बीजेपी CAA  पर जनजागरण अभियान चला कर वोटों के ध्रुवीकरण करने की भी कोशिश कर रही है। 
 
एक ओर बीजेपी जहां CAA पर जनजागरण अभियान चला रही है वहीं दूसरी ओर चुनावी राज्य दिल्ली में इसको लेकर अक्रामक रुख अपना लिया है। दिल्ली में बीजेपी CAA  को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा बना कर राष्ट्रवाद बनाम आरजकतावाद की लड़ाई लड़ती दिख रही है। बुधवार को दिल्ली चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली में हुई हिंसा के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहरा दिया है। प्रकाश जावड़ेकर ने आरोप लगाया कि आप और कांग्रेस ने लोगों को हिंसा के लिए उकसाया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

अगला लेख