Hanuman Chalisa

CAA पर मचे बवाल के बीच BJP का मेगा अभियान, जनता तक पहुंचाएगी अपनी बात

Webdunia
गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (08:44 IST)
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर प्रदर्शन ने मोदी सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देश के कई हिस्सों में अभी भी इसके खिलाफ प्रदर्शन जारी है। केरल विधानसभा सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पास कर चुकी है।
ALSO READ: CAA को लेकर अमित शाह की राहुल गांधी को खुली चुनौती
गैर भाजपा शासित राज्यों ने भी ऐलान किया है कि वे CAA को अपने यहां लागू नहीं करेंगे। CAA के खिलाफ कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन भी हुए थे। इस बीच भाजपा (BJP) ने CAA को लोगों के पास पहुंचाने के लिए बड़ी योजना तैयार की है।
 
आज गुरुवार शाम 6 बजे बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा वडोदरा के स्वामीनारायण मंदिर ग्राउंड में जनजागरण अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में बीजेपी का मेगा अभियान 20 दिनों तक चलेगा। भाजपा घर-घर जाकर नागरिकता कानून पर लोगों से संवाद करेगी।
 
देशभर में एक हजार रैलियों का कार्यक्रम है। 250 प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। हर जिले में रैलियां और बुद्धिजीवी सम्मेलन होंगे। पंचायत और वार्ड स्तर पर बैठकें होंगी। भाजपा के नेता, मंत्री, कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर कानून पर बात करेंगे। उनके सवालों के जवाब देने के साथ ही कानून को लेकर उनके संशयों को दूर करेंगे।
 
इस अभियान के पीछे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति काम कर रही है। बुधवार शाम ही बीजेपी दफ्तर पर अमित शाह ने जेपी नड्डा, भूपेंद्र यादव और बीएल संतोष के साथ बैठक की थी। बैठक में बीजेपी की ओर नागरिकता संशोधन कानून पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों बात की गई। खबरों के अनुसार बीजेपी के दिग्गज नेताओं के अलावा कई क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों को भी अपने इस अभियान का चेहरा बनाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

अगला लेख