कोलकाता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, भवानीपुर उपचुनाव पर भाजपा को लगा झटका, ममता को राहत

Webdunia
मंगलवार, 28 सितम्बर 2021 (11:37 IST)
कोलकाता। कोलकाता हाईकोर्ट ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में 30 सितंबर को भवानीपुर में होने वाले उपचुनावों पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। अदालत ने कहा चुनाव तय समय पर ही होंगे, उन्हें टाला नहीं जा सकता। इसे भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव मैदान में हैं।
 
कई भाजपा नेता भवानीपुर उपचुनाव को टालने की मांग कर रहे थे। वहीं स्वप्न दासगुप्ता ने चुनाव आयोग से मतदान केंद्रों के आसपास धारा 144 लगाने की मांग की थी।
 
भाजपा नेताओं ने दावा किया कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिन, सोमवार को टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उनके नेता दिलीप घोष और कार्यकर्ताओं पर हमले किए। एक वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में उलझे हुए हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि भवानीपुर में ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल से है। ममता इस सीट से साल 2011 और 2016 में चुनाव जीत चुकी हैं। 2021 के चुनाव में उन्होंने यह सीट छोड़ नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था, इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
 
नंदीग्राम से चुनाव हारने के बाद भी उन्होंने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। नियम के मुताबिक अगर कोई ऐसा व्यक्ति मुख्यमंत्री बनता है जो किसी सदन का सदस्य न हो तो ऐसे में उसे छह महीने के अंदर जीतकर विधानसभा पहुंचना होता है। ऐसे में ममता को हर हाल में चुनाव जीतना होगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

एक मंदिर, एक श्मशान... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्‍यों किया यह आह्वान?

सास-दामाद के बाद अब समधन और समधी की Love Story वायरल

Nishikant Dubey पर एक्शन की मांग, अवमानना की कार्रवाई के लिए अटॉर्नी जनरल को चिट्ठी, Supreme Court को लेकर दिया था बयान

कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश कुर्सी के लिए बदलते हैं पाला, PM मोदी चला रहे झूठ की फैक्टरी, जानिए किसने लगाया यह आरोप

MP : कूनो के बाद गांधी सागर अभयारण्य में चीते भरने लगे फर्राटे, मुख्यमंत्री ने चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा

पाकिस्तान में सरकार की नहर परियोजनाओं का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने हिन्दू मंत्री पर हमला किया

LIVE: CM यादव ने गांधी सागर अभ्यारण्य में 2 चीतों को छोड़ा

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

अगला लेख