cash for query : CBI ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शुरू की इन्‍क्‍वायरी

Webdunia
शनिवार, 25 नवंबर 2023 (19:39 IST)
cash-for-query : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा के खिलाफ प्रारंभिक जांच भ्रष्टाचार निरोधक निकाय लोकपाल से मामले को संदर्भित किये जाने पर दर्ज की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे ने पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों को लेकर मोइत्रा के खिलाफ एक शिकायत के साथ लोकपाल का रुख किया था।
 
इस मुद्दे पर सीबीआई या लोकपाल की ओर से कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।
 
दुबे ने मोइत्रा पर मौद्रिक लाभ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का भी आरोप लगाया है। लोकसभा की आचार समिति ने भी मोइत्रा पर लगे आरोपों की जांच कर अपनी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को सौंप दी है।
 
सीबीआई ने एक प्रारंभिक जांच दर्ज की है जो यह पता लगाने की दिशा में पहला कदम है कि क्या आरोप पूर्ण स्तरीय जांच के योग्य हैं। प्रारंभिक जांच के दौरान यदि पर्याप्त प्रथम दृष्टया सामग्री मिलती है, तो सीबीआई इसे प्राथमिकी में बदल सकती है।
 
दुबे ने मोइत्रा पर उपहार के बदले व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के इशारे पर अडाणी समूह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था।
 
मोइत्रा ने कोई भी गलत काम करने से इनकार किया है और दावा किया है कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अडाणी समूह के सौदों पर सवाल उठाए थे। एजेंसियां Edited by:  Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या बिहार में रद्द होगा SIR, विवादों के बीच आया SC का बड़ा बयान

कौन हैं बेडरूम जिहादी? कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां क्यों परेशान हैं इनसे

इस मुस्लिम देश में हर चौथा शख्स है भारतीय, कभी थी भुखमरी, आज है दुनिया का सबसे रईस देश

inflation : खाने-पीने का सामान हुआ सस्ता, रिटेल महंगाई 8 साल के निचले स्तर पर आई

Delhi : 10 और 15 साल पुराने डीजल-पेट्रोल वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी, आया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

जगन्नाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी, जानिए कितना पुराना है यह प्रसिद्ध मंदिर

राहुल गांधी बोले, वोट की चोरी आपके अधिकारों की चोरी, शेयर किया वीडियो

हर घर तिरंगा अभियान के तहत शाह ने अपने घर पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, बताया इस पहल को जन आंदोलन

भारत की शान, राष्ट्र ध्वज तिरंगा पर बेहतरीन शायरियां

न्‍याय के दरबारों से जारी ये फरमान जानवरों को इंसानों द्वारा दिए जा रहे सबसे बड़े धोखे हैं

अगला लेख