Hanuman Chalisa

CBSE 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 92.71 फीसदी छात्र पास

Webdunia
शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (10:14 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी। 12वीं बोर्ड की परीणा में 92.71 फीसदी छात्र पास हुए।
 
सीबीएसई के अनुसार, 12वीं की परीक्षा में भी लड़कियों ने बाजी मारी। परीक्षा में 94.54 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुई। 91.5 फीसदी बच्चे पास हो गए।

लड़कियों ने लड़कों से 3.29 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा में 33 हजार से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं जबकि 1.34 लाख छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं।
 
पहली बार बोर्ड परीक्षाएं 2021-22 अकादमिक सत्र के लिए दो सत्रों में आयोजित की गई। थ्योरी पेपर के लिए प्रथम सत्र के अंकों को 30 प्रतिशत का महत्व दिया गया है जबकि द्वितीय सत्र के अंकों को 70 प्रतिशत का महत्व दिया गया है। प्रैक्टिकल पेपर के लिए भी दोनों सत्रों में इसी तरीके से अंकों को महत्व दिया गया है।

जवाहर नवोदय विद्यालयों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और उसके 98.93 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास कर ली। इसके बाद केंद्रीय तिब्बत स्कूल प्रशासन (सीटीएसए) द्वारा संचालित स्कूलों के 97.96 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए, केंद्रीय विद्यालयों के 97.04 प्रतिशत, सरकार द्वारा सहायता प्राप्त स्कूलों के 94.81 प्रतिशत, सरकारी स्कूलों के 93.38 प्रतिशत और निजी स्कूलों के 92.20 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए।
 
बोर्ड ने इस साल भी मेरिट लिस्ट की घोषणा नहीं की है। वह 2020 से मेरिट लिस्ट जारी नहीं कर रहा है जब महामारी के कारण स्कूल बंद कर दिए गए थे।
परीक्षा परिणाम सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर देखे जा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

CM विजय थलपति से ही सीख लें दूसरे राज्यों के मुख्‍यमंत्री और मंत्री, नहीं होगा ट्रैफिक जाम

मध्यप्रदेश में 40 फीसदी पेट्रोल पंप ड्राई, डिमांड की तुलना में सप्लाई कम होने से डीजल की बिक्री पर अघोषित कैपिंग

कौन हैं अभिजित दीपिके जिन्होंने बनाई कॉकरोच जनता पाटी, नारे से लेकर चुनाव चिन्ह तक सब कुछ खास

राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह को कहा गद्दार, भाजपा ने किया पलटवार

मुख्‍यमंत्री धामी ने उत्तराखंड को दी बड़ी सौगात, 1344 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी

अगला लेख