Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CBSE की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, कक्षा 10 के लिए 2 बोर्ड एग्जाम सिस्टम लागू

Advertiesment
CBSE Board 10th-12th board exams start
CBSE Board 10th-12th Exam 2026 : सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो चुकी हैं। इसमें देश-विदेश के लगभग 46 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। ऐसे में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने इस शैक्षणिक वर्ष से शुरू होने वाले कक्षा 10 के स्टूडेंट्स के लिए 2 बोर्ड एग्जाम फॉर्मेट से जुड़ा एक अहम अपडेट जारी किया है। इस कदम का उद्देश्य स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट में सुधार का मौका देना है। हालांकि बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि 10वीं बोर्ड के सभी स्टूडेंट्स को पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।

खबरों के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो चुकी हैं। इसमें देश-विदेश के लगभग 46 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। ऐसे में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने इस शैक्षणिक वर्ष से शुरू होने वाले कक्षा 10 के स्टूडेंट्स के लिए 2 बोर्ड एग्जाम फॉर्मेट से जुड़ा एक अहम अपडेट जारी किया है।
ALSO READ: CBSE के बाद RBSE ने किया बड़ा बदलाव, इस राज्य के छात्र 2 बार दे सकेंगे एक्जाम
इस कदम का उद्देश्य स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट में सुधार का मौका देना है। हालांकि बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि 10वीं बोर्ड के सभी स्टूडेंट्स को पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। सीबीएसई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जो छात्र पहली बोर्ड परीक्षा में 3 या अधिक विषयों में उपस्थित होने में असफल रहते हैं, उन्हें दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ऐसे छात्रों को Essential Repeat कैटेगरी में रखा जाएगा। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 10 पास करने के बाद छात्रों को दूसरी बोर्ड परीक्षा योजना के तहत अतिरिक्त या अलग से विषय लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली पेपर लीक की फर्जी खबरों और अफवाहों से बचने की सलाह दी है।
ALSO READ: परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी के बड़े टिप्स: टेक्नोलॉजी से दोस्ती करें, मोबाइल की गुलामी छोड़ें
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए मल्टी लेयर सुरक्षा तकनीक का इस्तेमाल किया गया है स्टूडेंट्स, अभिभावकों और शिक्षकों को केवल आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर दी गई जानकारी ही सही माननी चाहिए। इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च 2026 को खत्म होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल 2026 तक चलेंगी।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीर में सूखा और बढ़ती गर्मी का डबल खतरा, रिकॉर्ड तापमान और ग्लेशियर पिघलने की चेतावनी