पाकिस्तान ने उड़ी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Webdunia
गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (14:03 IST)
बारामुला। पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गुरुवार को एक बार फिर बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी की। गोलीबारी में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।
 
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को भी नियंत्रण रेखा के पार से बिना किसी उकसावे के कमलकोट में अग्रिम भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच रात भर रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही जो सुबह तक चली।
 
सीमा पार से बुधवार को हुई गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए थे, जिनकी पहचान आठ राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही दुपो वेशुनाथ और नायक एम. वलीम के रूप में हुई है।
  
सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है और न ही संपत्ति को किसी किस्म का नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों को घुसपैठ में मदद के लिए नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी करती है।
 
कुछ समय बाद घाटी में भारी बर्फबारी के कारण घुसपैठ के रास्ते बंद हो जाएंगे और पाकिस्तानी सेना इससे पहले आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसने में मदद करना चाहती है। बताया जा रहा है कि लगभग 200 प्रशिक्षित आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में सीमा पार इंतजार कर रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान

पीएम मोदी आज शाम वाराणसी में, करेंगे 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

CBSE 10th Result 2024 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.6% विद्यार्थी उत्तीर्ण

अगला लेख