जोशीमठ में गृह राज्य मंत्री बोले- मोदीजी देख रहे हैं चिंता ना करें

Webdunia
मंगलवार, 10 जनवरी 2023 (15:15 IST)
जोशीमठ। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मंगलवार को उत्तराखंड के जोशीमठ का दौरा किया। उन्होंने लोगों से बातचीत कर कहा कि जब मोदीजी देख रहे हैं तो किसी बात की चिंता ना करें।
 
केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के पवित्र स्थल जोशीमठ में सेना के कैम्प में भू धंसाव से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा सैन्य अधिकारीयों से राहत कार्यों के संबंध में 'जरूरी जानकारियां' ली।
 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खतरे को देखते हुए और स्थानीय लोगो की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सेना व सरकार द्वारा प्राथमिकता से राहत व पुनर्वास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
 
जोशीमठ में ढहने की संभावना वाले आवासों और इमारतों को गिराने का अभियान आज से शुरू होगा। खतरनाक इमारतों के पास से लोगों को निकाला जा रहा है। 2 होटल माउंट व्यू और मल्लारी को आज ढहा दिया जाएगा। उनमें गहरी दरारें आ गई हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब जैसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों और अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग गंतव्य औली का प्रवेश द्वार कहलाने वाला जोशीमठ जमीन धंसने के कारण एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है। जोशीमठ में जमीन धीरे-धीरे धंस रही है और घरों, सड़कों और खेतों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई घर धंस गए हैं।
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोखिम वाले घरों में रह रहे 600 परिवारों को तत्काल वहां से हटा कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश दिया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: देश में कोरोना के 4300 से ज्यादा मरीज, 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत

आगरा के सिकंदरा में हुई लोमहर्षक घटना, यमुना में डूबने से 6 किशोरियों की मौत, गांव में छाया मातम

ट्रंप के टैक्स बिल पर फूटा मस्क का गुस्सा, कहा अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता

भाषा पर कनिमोझी के जवाब ने जीता सबका दिल, तालियों से गूंज उठा स्पेन का हॉल

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें क्या हैं आज आपके नगर में भाव

अगला लेख