राफेल से पहले एयरफोर्स को मिला गेमचेंजर चिनूक, ताकत देखकर दुश्मन हो जाएंगे बेचैन

Webdunia
सोमवार, 25 मार्च 2019 (11:37 IST)
चंडीगढ़। भारतीय वायुसेना को आज और मजबूती मिल गई। अमेरिकी हेलीकॉप्‍टर चिनूक आज वायुसेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया है। आज चंडीगढ़ में एयर फोर्स चीफ बीएस धनोआ की मौजूदगी में चार चिनूक हेलीकॉप्टर वायुसेना में शामिल हुए।
 
इस मौके पर धनोआ ने कहा कि इन हेलीकॉप्‍टर का इस्‍तेमाल पूर्वी सीमा पर भी किया जाएगा। यह हेलीकॉप्‍टर राफेल की तरह भारतीय वायुसेना के लिए गेम चेंजर साबित होंगे।
 
इन मल्टी मिशन हेलीकॉप्‍टर को अमेरिकी कंपनी बोइंग ने तैयार किया है। यह भीमकाय हेलीकॉप्‍टर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सैन्‍य मदद या रसद पहुंचाने में बेहद कारगर है। दुनिया के 19 अन्‍य देश भी इसका प्रयोग करते हैं। 
खबरों के अनुसार ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्र में यह हेलीकॉप्टर काफी कारगर हो सकता है। यह हेलीकॉप्‍टर करीब 11 हजार किलो तक के हथियार और सैनिकों को आसानी से उठाने में सक्षम है। यह हेलीकॉप्टर छोटे से हेलीपैड और घाटी में भी लैंड कर सकता है।
 
एयर चीफ मार्शल ने कहा कि जब राफेल आएगा, तो हमारी वायु रक्षा क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। इससे पाकिस्तान नियंत्रण रेखा या सीमा पर आने से गुरेज करेगा। हमारे पास ऐसी क्षमता होगी, जिसका पाकिस्तान के पास कोई जवाब नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पूर्वी एरिया के लिए दिन्जन (असम) में एक और इकाई बनाई जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 19

अगला लेख