पत्‍नी के अपमान पर फूट-फूट कर रोए चंद्रबाबू नायडू...

Webdunia
शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (22:59 IST)
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगुदेशम पार्टी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू विजयवाड़ा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भावुक हो गए और खूब फूट-फूट कर रोए। दरअसल नायडू आज विधानसभा कार्यवाही के दौरान उनके परिवार और पत्‍नी के खिलाफ बोले गए अपशब्‍द से आहत थे।

खबरों के अनुसार, विधानसभा की कार्यवाही में निजी हमलों के कारण चंद्रबाबू नायडू सदन से निकलकर बाहर आ गए थे और इसके बाद वे सीधे पार्टी मुख्यालय गए। यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इसी बीच जब उनसे सवाल पूछे गए तो वे अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूट कर खूब रोए।

चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया कि आज की विधानसभा कार्यवाही में उनके ऊपर निजी हमले हुए। उन्‍होंने कहा कि वायएसआरसीपी के विधायकों ने उनके परिवार और पत्नी के खिलाफ अपशब्द बोले। उनका चरित्र हनन किया।

उन्होंने कहा, पिछले ढाई साल से मैं अपमान सह रहा हू, लेकिन चुप रहा। आज उन्होंने मेरी पत्नी को भी निशाना बनाया है, मैं हमेशा सम्मान के लिए और सम्मान के साथ रहा, मैं इसे और नहीं सह सकता।

नायडू ने कहा, मैंने अपने पूरे राजनीतिक करियर में ऐसी बयानबाजी का सामना नहीं किया। जीवन में कई उतार-चढ़ाव जरूर आए, लेकिन विपक्ष की ओर से ऐसे बयान किसी भी मर्यादा के विरुद्ध हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख