चंद्रयान-2 : सिर्फ 2 दिन, विक्रम से संपर्क नहीं हुआ तो टूट जाएंगी उम्मीदें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 20 सितम्बर 2019 (08:21 IST)
नई‍ दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-2 के विक्रम मॉड्यूल का 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं हो पाया था। हार्ड लैंडिंग की वजह आखिरी क्षण में उसका ऑर्बिटर से संपर्क टूट गया था। अब विक्रम से संपर्क करने के लिए मात्र 2 दिन का समय शेष है। अगर इन 2 दिनों में यह काम नहीं हो पाया तो उम्मीदें टूट जाएगी और रोवर लैंडर से बाहर ही नहीं आ पाएगा। इस तरह कई ऐसे राज अनसुलझे की रह जाएंगे जिनका खुलासा विक्रम में मौजूद रोवर करने वाला था।
 
लैंडर को चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के लिए डिजाइन किया गया था। इसके भीतर बंद रोवर का जीवनकाल एक चंद्र दिवस यानी कि धरती के 14 दिन के बराबर है।
 
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों की तमाम कोशिशों के बावजूद लैंडर से अब तक संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। हालांकि, ‘चंद्रयान-2’ के ऑर्बिटर ने ‘हार्ड लैंडिंग’ के कारण टेढ़े हुए लैंडर का पता लगा लिया था और इसकी ‘थर्मल इमेज’ भेजी थी।
 
ALSO READ: बड़ी खबर, 'Chandrayaan-2' के लैंडर ‘विक्रम’ से संपर्क साधने की संभावना क्षीण
हालांकि उम्मीदें अभी बाकी है। नासा के लूनर रिकॉनिसंस ऑर्बिटर (एलआरओ) अंतरिक्षयान ने 17 सितंबर को चंद्रमा के अनछुए दक्षिणी ध्रुव के पास से गुजरने के दौरान वहां की कई तस्वीरें ली, जहां विक्रम ने उतरने का प्रयास किया था।

एलआरओ मिशन के डिप्टी प्रोजेक्ट साइंटिस्ट जॉन कैलर ने एक बयान में कहा कि इसने विक्रम के उतरने वाले स्थान के ऊपर से उड़ान भरी। लैंडर से 21 सितंबर को संपर्क साधने का फिर प्रयास किया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि सीनेट डॉट कॉम ने एक बयान में कैली के हवाले से कहा, 'एलआरओसी टीम इन नई तस्वीरों का विश्लेषण करेगी और पूर्व की तस्वीरों से उनकी तुलना कर यह देखेगी कि क्या लैंडर नजर आ रहा है (यह छाया में या तस्वीर में कैद इलाके के बाहर हो सकता है)।'

ALSO READ: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चांद की सतह पर स्पॉट हुए विक्रम लैंडर की यह तस्वीर... लेकिन सच क्या है?
रिपोर्ट में कहा गया है कि नासा इन छवियों का विश्लेषण, प्रमाणीकरण और समीक्षा कर रहा है। उस वक्त चंद्रमा पर शाम का समय था जब ऑर्बिटर वहां से गुजरा था जिसका मतलब है कि इलाके का ज्यादातर हिस्सा बिंब में कैद हुआ होगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कांग्रेस की सोच अर्बन नक्सल वाली, सत्ता में आई तो लोगों का गोल्ड जब्त कर मुसलमानों को बांट देगी, बांसवाड़ा में बोले PM मोदी

Virat Kohli के अंपायर से भीड़ने के बाद, कप्तान Faf ने बताया क्या था पूरा मामला

शशि थरूर पर आई मुसीबत, साइबर पुलिस ने दर्ज किया मामला, जानिए क्या लगा है आरोप

इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली में भिड़े कार्यकर्ता, चली कुर्सियां

कोई भी CAA लागू होने से नहीं रोक सकता, ममता के गढ़ में गरजे राजनाथ

Ballistic Missile : बिना GPS पाक-चीन में मचा सकती है तबाही, भारत ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल प्रक्षेपण

MP Board Result 2024 : 24 अप्रैल को घोषित होंगे MP Board 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम

Global NCAP Rating : किआ कैरेंस को 3-स्टार और होंडा अमेज को 2-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली

Congress Candidate List : बिहार में कांग्रेस ने सभी 9 उम्मीदवारों का किया ऐलान, रविशंकर प्रसाद के खिलाफ मीरा कुमार के बेटे को टिकट

क्या मोदी फिर से प्रधानमंत्री बन पाएंगे? जानिए क्या कहते हैं अयोध्या पहुंचे रामभक्त

अगला लेख