chhat puja

Chandrayaan-2 : चंद्रमा से सिर्फ 119 किलोमीटर की दूरी पर चंद्रयान-2, जुदा होंगे ऑर्बिटर और विक्रम लैंडर

Webdunia
सोमवार, 2 सितम्बर 2019 (10:24 IST)
बेंगलुरू। भारत का महत्वपूर्ण मिशन चंद्रयान-2 (chandrayaan 2) सफलता से कुछ दूरी पर है। आज दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच चंद्रयान-2 दो हिस्सों में बंट जाएगा। चन्द्रयान-2 का  विक्रम लैंडर, ऑर्बिटर से अलग होने की प्रक्रिया में है। ISRO चेयरमैन के. सिवन के मुताबिक यह ऐसा ही है मानो बेटी अपने पिता के घर से विदा हो जाएगी। यह प्रक्रिया दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से 1 बजकर 45 मिनट के बीच हो सकती है। chandrayaan 2 अब चंद्रमा से 119 किमी (सबसे नजदीक) से 127 किमी (सबसे दूर) दूरी की अंतिम कक्षा में पहुंच गया है।
ALSO READ: Chandrayaan 2 : 4375 किमी दूरी से ऐसा दिखता है चांद, चंद्रमा की सतह से ली दूसरी तस्वीर जारी
ISRO के वैज्ञानिकों ने रविवार शाम 6 बजकर 21 मिनट पर सफलतापूर्वक चंद्रयान की कक्षा में बदलाव किया। चांद की कक्षा में पहुंचने के बाद से यान के पथ में यह पांचवां व अंतिम बदलाव था। कक्षा बदलने में 52 सेकंड का समय लगा। अब चंद्रयान चांद से सिर्फ 119 किलोमीटर दूर रह गया है।
 
ISRO के अनुसार चन्द्रयान 6-7 सितंबर की दरमियानी रात 1.40 बजे लैंडर का चंद्रमा की ओर उतरना शुरू होगा और 15 मिनट में 1.55 बजे विक्रम लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल पर दो क्रैटर मैंजिनस सी और सिंप्लीयस एन के बीच उतरेगा। 7 सितंबर को सुबह 5.10 मिनट पर चलना शुरू करेगा और 45 मिनट के बाद 5.55 बजे रोवर चंद्रमा पर उतर जाएगा। रोवर के चंद्रमा पर उतरते ही वह लैंडर और लैंडर रोवर की सेल्फी लेगा जो उसी दिन करीब 11 बजे सेल्फी धरतीवासियों के लिए भेज देगा।
प्रधानमंत्री मोदी बच्चों के साथ देखेंगे लैंडिंग का नजारा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चन्द्रयान-2 की लैंडिंग की ऐतिहासिक घटना को देखने के लिए ISRO के मुख्यालय में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री के साथ वे बच्चे भी मौजूद रहेंगे, जो इसरो द्वारा आयोजित स्पेस क्वीज के विजेता बने हैं। खबरों के अनुसार ISRO ने देशभर से करीब 50 बच्चे व उनके माता-पिता को आमंत्रित किया गया है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के साथ ही पूरी दुनिया भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को देखेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई किडनैपिंग कांड का सच, 17 बच्चों को बंधक बनाने और रोहित आर्य के एनकाउंटर की सनसनीखेज कहानी

CBSE Borad Exam Datesheet 2026 : सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12 वीं के बोर्ड परीक्षा डेटशीट, जानिए क्या है तारीख

Jio यूजर्स को बड़ा तोहफा, 35100 की कीमत का Google AI Pro का एक्सेस मिलेगा फ्री

भारत के आगे फिर झुके Donald Trump, चाबहार पोर्ट पर दी 6 महीने की छूट

राहुल गांधी पर बरसे तेजप्रताप, कहा उन्हें छठ के बारे कुछ नहीं पता

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Election : RJD-कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र नहीं, अपनी रेटलिस्ट जारी की है, छपरा में राहुल-तेजस्वी पर PM मोदी का निशाना

अहमदाबाद में अवैध बांग्लादेशियों पर शिकंजा, 17 महिलाएं पुलिस की हिरासत में, पहचान छुपाकर रह रही थीं

Mumbai kidnapping case : मुंबई किडनैपिंग कांड का सच, 17 बच्चों को बंधक बनाने और रोहित आर्य के एनकाउंटर की सनसनीखेज कहानी

CBSE Borad Exam Datesheet 2026 : सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12 वीं के बोर्ड परीक्षा डेटशीट, जानिए क्या है तारीख

लखनऊ में शीघ्र तैयार होगा नौसेना शौर्य संग्रहालय

अगला लेख