चंद्रयान-2 की होगी कड़ी परीक्षा, मंगलवार को कक्षा में करेगा प्रवेश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 19 अगस्त 2019 (17:33 IST)
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कराने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कल यानी मंगलवार को चंद्रयान-2 चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। कक्षा में जाते समय वह कड़ी परीक्षा से गुजरेगा।

खबरों के मुताबिक, चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र से रॉकेट बाहुबली के जरिए प्र‍क्षेपित किया गया था। इससे पहले 14 अगस्त को चंद्रयान-2 को ट्रांस लूनर ऑर्बिट में डाला गया था यानी वह लंबी कक्षा, जिसमें चलकर चंद्रयान-2 चांद के करीब पहुंच रहा है।

चांद की गुरुत्वाकर्षण शक्ति 65000 किमी तक रहती है, ऐसे में चंद्रयान-2 की गति को कम करना पड़ेगा। सुबह 8.30 से 9.30 के बीच चंद्रयान-2 को कड़ी परीक्षा देनी होगी। अब यान के तरल ईंधन वाले इंजन को शुरू किया जाएगा, ताकि इसे चंद्रमा की कक्षा के अंदर प्रवेश दिलाया जा सके।

यान के चांद की कक्षा में प्रवेश कर जाने के बाद 2 सितंबर को यह अपने साथ ले जाए गए लैंडर विक्रम को छोड़ देगा। इसके बाद विक्रम लैंडर चांद के 2 चक्कर काटने के बाद 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। यह सिर्फ चंद्रयान-2 के लिए ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिकों के लिए भी परीक्षा की घड़ी होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

अगला लेख