khatu shyam baba

आईएलएंडएफएस मामले में राज ठाकरे, मनोहर जोशी के पुत्र को ईडी ने तलब किया

Webdunia
सोमवार, 19 अगस्त 2019 (16:53 IST)
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने आईएलएंडएफएस के कथित भुगतान कोताही मामले से जुड़े मनीलांड्रिंग की जांच को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे को तलब किया है। मनसे प्रमुख से 22 अगस्त को जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री तथा शिवसेना के नेता मनोहर जोशी के पुत्र उन्मेश जोशी को भी इसी मामले की जांच के सिलसिले में बुलाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जोशी सोमवार को या मंगलवार को अधिकारियों के समक्ष पेश हो सकते हैं।

क्या है पूरा मामला : जांच एजेंसी कोहिनूर सीटीएनएल कंपनी में आईएलएंडएफएस समूह की ॠण शेयरधारिता निवेश संबंधी एक मामले में ठाकरे की कथित संलिप्तता की जांच कर रही है। इस कंपनी के प्रमोटर जोशी हैं। एक कंसोर्टियम बनाने के बाद ठाकरे और जोशी ने कुछ संपत्तियों के लिए संयुक्त रूप से बोली लगाई थी, लेकिन बाद में मनसे प्रमुख अलग हो गए। प्रवर्तन निदेशालय पूरे लेनदेन की जांच करना चाहता है इसलिए ठाकरे एवं जोशी को तलब किया गया है। पिछले सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में एक आरोप पत्र भी दाखिल किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

अगला लेख