चांद की तीसरी कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-2, इतिहास से चंद कदम दूर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 28 अगस्त 2019 (17:14 IST)
22 जुलाई को श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र से रॉकेट बाहुबली के जरिए प्र‍क्षेपित किया गया चंद्रयान-2 बुधवार को चंद्रमा की तीसरी कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंच गया। 7 सितंबर को यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। इसरो का कहना है कि यान की सभी गतिविधियां सामान्य हैं।

खबरों के मुताबिक, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अनुसार, चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में तीसरी बार आगे बढ़ाने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। 20 अगस्त को चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की पहली कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था।

4 सितंबर को चंद्रयान-2 चंद्रमा के सबसे नजदीक पहुंच जाएगा। अगले 3 दिनों तक विक्रम लैंडर इसी कक्षा में चांद का चक्कर लगाता रहेगा। इस दौरान वैज्ञानिक विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के सेहत की जांच करते रहेंगे।

7 सितंबर को चंद्रयान-2 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। इसके बाद भारत चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले अमेरिका, रूस और चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इसके साथ ही अंतरिक्ष इतिहास में भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख