shiv chalisa

Chandrayaan-2 Mission : टि्वटर पर इसरो के समर्थन में आई संदेशों की बाढ़

Webdunia
शनिवार, 7 सितम्बर 2019 (16:09 IST)
नई दिल्ली। चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का अंतिम क्षणों में जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर इसरो के वैज्ञानिकों के समर्थन में प्रेरणादायी संदेशों की बाढ़ आ गई। इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने शनिवार तड़के घोषणा की कि लैंडर से जमीनी स्टेशन का संपर्क टूट गया और आंकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, भारत को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और हमेशा भारत को गौरवान्वित किया। ये साहसी होने के क्षण हैं और हम साहस का परिचय देंगे।

ज्यादातर यूजर्स ने एक वीडियो क्लिप ट्वीट की, जिसमें प्रधानमंत्री भावुक सिवन को दिलासा देते हुए दिखे। उन्होंने हैशटैग चंद्रयान-2 का इस्तेमाल करते हुए कहा कि विक्रम से बेशक संपर्क टूट गया हो लेकिन भविष्य के मिशनों से उम्मीद बरकरार हैं।
ALSO READ: Chandrayaan-2 mission : वीरेंद्र सहवाग ने किया ट्वीट, इसरो का बढ़ाया हौसला
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के सचिवालय ने ट्वीट किया, निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। इसरो का केवल लैंडर से संपर्क टूटा है, 1.3 अरब भारतीयों की उम्मीदों से नहीं...।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को परिश्रमी और उनके काम को प्रेरणादायी बताते हुए एक यूजर ने कहा कि विज्ञान में हार नहीं होती।
ALSO READ: Chandrayaan-2 : सांसें थमाने वाले रहे वो 15 मिनट, पढ़िए पूरी कहानी
अभिनेता से नेता बने सनी देओल ने ट्वीट किया, संपर्क टूटा, लेकिन उम्मीद नहीं। इसरो आप पर हमें गर्व है।

एक टि्वटर यूजर ने कहा, इसरो के मेरे प्रिय मेहनती और प्रेरणादायी वैज्ञानिकों, सिर्फ इतना याद रखिए कि विज्ञान के क्षेत्र में कोई हार नहीं होती, जीत होती है और फिर सीख होती है। मुझे भरोसा है कि आपने चंद्रयान-2 के दौरान काफी कुछ सीखा होगा, जो भविष्य के मिशनों में निश्चित तौर पर हमारी मदद करेगा।
विक्रम की लैंडिंग के मद्देनजर टि्वटर पर हैशटैग चंद्रयान-2 ट्रेंड कर रहा था। संपर्क टूटने की खबर आने के बाद 87000 ट्वीट किए गए। के. सिवन, विक्रम लैंडर, इसरो, मून मिशन, इंडिया ऑन द मून और प्राउड ऑफ इसरो जैसे अन्य हैशटैग यूजर्स की मिलीजुली भावनाओं को दर्शाते हैं।

एक यूजर आशीष शर्मा ने ट्वीट किया, सफलता अंतिम नहीं है, असफलता भी घातक नहीं है। हमने बस संपर्क खोया, उम्मीद नहीं। संचार पेशेवर हारिणी कैलामुर ने कहा कि असफलता प्रगति की ओर महज एक कदम है। उन्होंने ट्वीट किया, यह नाकामी नहीं है, विज्ञान की प्रगति की ओर यह एक और कदम है। जो इसे नाकामी बताते हैं उन्हें वैज्ञानिक प्रगति नहीं मिलती। विज्ञान का इतिहास इस तरह की कहानियों से भरा है।

तेलुगु अभिनेता सुधीर बाबू ने देश की साहसी कोशिश की सराहना की। उन्होंने ट्वीट किया, इसरो पर गर्व है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र की संभावनाओं को सभी जोखिमों के कारण तलाशा नहीं गया। भारत की साहसिक कोशिश न केवल हमारे भविष्य के अंतरिक्ष कार्यक्रमों का मार्गदर्शन करेगी बल्कि अन्य अंतरिक्ष ताकतों का भी मार्गदर्शन करेगी। प्रयोग विज्ञान का मूलभूत कदम है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल शिक्षा और सेवाओं के विस्तार से तंदुरुस्त हुआ प्रदेश

T20 World Cup: जिम्बाब्वे सुपर आठ में पहुंचा, ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर

PM मोदी और मैक्रों की Meeting ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद, अब क्या करेगा आतंक का आका

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक उछाल

अगला लेख